Oppo Reno 14F 5G Star Wars Edition को 15 नवंबर को मेक्सिको में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी के मेक्सिको में वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। यह स्मार्टफोन ब्लैक कलर में दिख रहा है। इसके रियर पैनल पर Darth Vader की इमेज है। Oppo Reno 14F 5G Star Wars Edition एक लिमिटेड एडिशन कलेक्टर बॉक्स में होगा।
कमर्शियल स्पेस मिशन Polaris Dawn की अंतरिक्ष यात्री Sarah Gillis ने स्पेस में ही गाना बजाकर पूरी दुनिया का ध्यान खींचा। सारा ने Rey's Theme को परफॉर्म किया जो जॉन विलियम्स द्वारा Star Wars: The Force Awakens मूवी के लिए लिखा गया है। सबसे खास बात यह थी कि उनके साथ ही दुनियाभर के अलग-अलग हिस्सों में ऑर्केस्ट्रा उस वक्त बजाए जा रहे थे। यह अपने आप में एक अद्भुत लम्हा था।
Star Wars Jedi: Survivor का यह टीजर ट्रेलर गेम के प्लॉट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताता है, लेकिन इसमें ब्रांड के कट्टर फैंस को उत्साहित करने के लिए काफी कंटेंट है।
Disney+ Hotstar एक ब्रांड न्यू नेविगेशन सेक्शन फीचर लॉन्च करेगा, जिसमें डिज़नी, पिक्सर, मार्वल, स्टार वार्स और नेशनल जियोग्राफ़िक के लिए नए "चैनल" दिए जाएंगे।
वनप्लस ने पिछले महीने अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5टी लॉन्च किया। वनप्लस 5टी स्मार्टफोन, वनप्लस 5 का अपग्रेड वेरिएंट है। अब कंपनी ने बेंगलुरू में आयोजित हुए कॉमिक कॉन इवेंट में वनप्लस ने एक नया टीज़र वीडियो जारी किया।