Hyundai ने Exter के लॉन्च का 1 वर्ष पूरे होने पर पेश किया Knight Edition

Exter की 93,000 से अधिक यूनिट्स बिकी हैं। इसका मुकाबला Tata Motors की Punch और Maruti Suzuki की Ignis से होता है

Hyundai ने Exter के लॉन्च का 1 वर्ष पूरे होने पर पेश किया Knight Edition

इस माइक्रो SUV के कुछ फीचर्स इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं

ख़ास बातें
  • Exter की 93,000 से अधिक यूनिट्स बिकी हैं
  • Knight Edition का इंटीरियर ब्लैक कलर में है
  • इस माइक्रो SUV के कुछ फीचर्स इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai ने माइक्रो SUV Exter के लॉन्च का एक वर्ष पूरा होने पर इसका Knight Edition पेश किया है। Exter की 93,000 से अधिक यूनिट्स बिकी हैं। इसका मुकाबला Tata Motors की Punch और Maruti Suzuki की Ignis से होता है। 

Knight Edition का इंटीरियर ब्लैक कलर में है। इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन है। इसका इंजन 82 bhp की अधिकतम पावर और 114 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Exter के Knight Edition का प्राइस 8.38 लाख रुपये से 10.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इस माइक्रो SUV के कुछ फीचर्स इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। इसमें स्टैंडर्ड के तौर पर छह एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन, पार्किंग सेंसर्स, सेंट्रल लॉकिंग, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और हाई-स्पीड अलर्ट दिए गए हैं। 

इसमें 1.2 लीटर के बाई-फ्यूल पेट्रोल और सीएनजी इंजन का भी विकल्प है, जो 69 पीएस की पावर और 95.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका डिजाइन ह्युंडई के नए डिजाइन सिस्टम पर बेस्ड है, जिसमें एच-शेप एलईडी डीआरएल के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिलता है। इसके ऊपर के हिस्से में टर्न इंडिकेटर और नीचे हेडलैंप क्लस्टर है। Exter मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 19.2 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी में 27.1 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। 

कंपनी की बड़ी संख्या में बिकने वाली SUV Creta का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इससे पहले ह्युंडई ने देश में अपने पहले इलेक्ट्रिक व्हीकल Kona को बंद कर दिया है। ह्युंडई ने अपनी वेबसाइट से Kona Electric को हटा दिया है। इसे लॉन्च के बाद से अपडेट नहीं किया गया था। कंपनी ने बताया है कि वह अगले वर्ष की शुरुआत में अपना नया इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करेगी। यह क्रेटा का इलेक्ट्रिक वर्जन होगा। ह्यंडई की देश में चार EV लॉन्च करने की योजना है। हाल ही में Creta की सेल्स 10 लाख यूनिट्स से ज्यादा हो गई थी। कंपनी की योजना EV के महत्वपूर्ण कंपोनेंट्स  के लिए लोकल सप्लाई चेन बनाने की भी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »