Hyundai की Creta SUV ने पार की 10 लाख यूनिट्स की सेल्स

इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियों के मॉडल लॉन्च होने के बावजूद क्रेटा को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है

Hyundai की Creta SUV ने पार की 10 लाख यूनिट्स की सेल्स

हाल ही में कंपनी ने इसका नया वर्जन लॉन्च किया था

ख़ास बातें
  • इसका मुकाबला Kia की Seltos और Maruti Suzuki की Grand Vitara से होता है
  • क्रेटा के लिए वेटिंग पीरियड छह महीने का है
  • इसके लिए वेटिंग पीरियड छह महीने का है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Hyundai की Creta ने 10 लाख यूनिट्स की सेल्स 10 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। देश में कंपनी की इस पहली SUV को लगभग नौ वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियों के मॉडल लॉन्च होने के बावजूद क्रेटा को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

इसका मुकाबला Kia की Seltos, Maruti Suzuki की Grand Vitara, Tata Motors की Harrier, Mahindra की Scorpio-N, Volkswagen की Taigun और Skoda की Kushaq से होता है। पिछले कुछ वर्षों में क्रेटा के कुछ अपडेटेड वर्जन पेश किए गए हैं। इससे ह्युंडई को इसकी सेल्स की रफ्तार बरकरार रखने में आसानी हुई है। हाल ही में कंपनी ने इसका नया वर्जन लॉन्च किया था। इसके लिए ह्युंडई को 60,000 बुकिंग्स मिली हैं। इस बारे में कंपनी के COO,Tarun Garg ने कहा, "क्रेटा को लेकर कस्टमर्स के रिस्पॉन्स और भरोसे के लिए हम आभारी हैं। नई टेक्नोलॉजी को पेश करने में अग्रणी के तौर पर हम नई उपलब्धियां हासिल करना जारी रखेंगे।" 

क्रेटा के लिए वेटिंग पीरियड छह महीने का है। इस महीने ह्युंडई की चुनिंदा कारों पर 50,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इनमें Alcazar, Grand i10 Nios CNG, Verna और Tucson शामिल हैं। कंपनी की Exter कॉम्पैक्ट SUV, Creta और इलेक्ट्रिक व्हीकल Ioniq 5 पर डिस्काउंट नहीं है। ह्युंडई की Tucson के डीजल वेरिएंट पर सबसे अधिक 50,000 रुपये का डिस्काउंट है।  Grand i10 Nios के CNG वेरिएंट पर 33,000 रुपये तक डिस्काउंट है। इसमें 20,000 रुपये का डिस्काउंट, 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉरपोरेट बोनस शामिल है। 

ह्युंडई की Aura के CNG वेरिएंट का प्राइस 33,000 रुपये और गैर-CNG वेरिएंट्स का 5,000 रुपये तक घटाया गया है। इसके साथ एक्सचेंज बोनस और कॉरपोरेट डिस्काउंट भी लिया जा सकता है। अपग्रेडेड Verna पर 15,000 रुपये का डिस्काउंट और 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। कंपनी की हैचबैक i20 के MT वेरिएंट पर 15,000 रुपये का डिस्काउंट और 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है। कंपनी की नई SUV Exter को कस्टमर्स ने पसंद किया है। इसके लिए एक लाख से ज्यादा बुकिंग्स हो चुकी हैं। इसका मुकाबला Tata Motors की Punch, Nissan की Magnite, Renault की Kiger और Maruti Suzuki की Fronx से है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »