अब नहीं डालना पड़ेगा UPI PIN! फिंगरप्रिंट और फेस अनलॉक से ऐसे होगा होगा पेमेंट, जानें स्टेप्स

नए सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा यही है कि अब लोगों को PIN याद रखने की झंझट नहीं होगी। फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन से आपका ट्रांजेक्शन उतना ही आसान होगा जितना फोन अनलॉक करना।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 9 अक्टूबर 2025 11:29 IST
ख़ास बातें
  • पेमेंट के वक्त QR कोड स्कैन करें या UPI ID डालें, फिर रकम भरें
  • जहां पहले PIN डालने को कहा जाता था, वहां अब “Use Biometric” चुनें
  • बस अपने फोन के फिंगरप्रिंट स्कैनर या फेस अनलॉक से ऑथेंटिकेट करें

नए सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा यही है कि अब लोगों को PIN याद रखने की झंझट नहीं होगी

Photo Credit: Pixabay

NPCI और RBI ने मिलकर डिजिटल पेमेंट्स को एक नए लेवल पर ले जाने की तैयारी कर ली है। अब UPI ट्रांजेक्शंस के लिए हर बार PIN डालने की झंझट खत्म होने वाली है। इसके बजाय यूजर्स अपने स्मार्टफोन के फिंगरप्रिंट स्कैनर या फेस अनलॉक का इस्तेमाल करके पेमेंट कर सकेंगे। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा जो बार-बार PIN टाइप करने में दिक्कत महसूस करते हैं या मोबाइल पेमेंट में नए हैं।

NPCI के मुताबिक, यह फीचर वैकल्पिक (optional) रहेगा यानी अगर कोई यूजर चाहे तो पुराना PIN सिस्टम भी इस्तेमाल कर सकता है। लेकिन बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से पेमेंट करने पर पूरी प्रोसेस तेज और आसान हो जाएगी। चलिए पूरा प्रोसेस जानते हैं।

ऐसे होगा बायोमेट्रिक से पेमेंट

  • अब जब आपका UPI ऐप इस फीचर को सपोर्ट करेगा, तो आपको बस इतना करना होगा;
  • पेमेंट के वक्त QR कोड स्कैन करें या UPI ID डालें, फिर रकम भरें।
  • जहां पहले PIN डालने को कहा जाता था, वहां अब “Use Biometric” या “बायोमेट्रिक से पेमेंट करें” का ऑप्शन मिलेगा।
  • बस अपने फोन के फिंगरप्रिंट स्कैनर या फेस अनलॉक से ऑथेंटिकेट करें और पेमेंट कन्फर्म हो जाएगा।
  • कुछ ही सेकंड में पेमेंट प्रोसेस पूरा होकर स्क्रीन पर ट्रांजेक्शन सक्सेस का मैसेज दिखेगा।

शुरुआत में यह सुविधा 5,000 रुपये तक के पेमेंट्स के लिए ही एक्टिव रहेगी। इससे ज्यादा अमाउंट पर सुरक्षा कारणों से PIN डालना जरूरी होगा।

इसके क्या बेनिफिट्स हैं?

PIN भूलने की टेंशन खत्म

नए सिस्टम का सबसे बड़ा फायदा यही है कि अब लोगों को PIN याद रखने की झंझट नहीं होगी। फिंगरप्रिंट या फेस ऑथेंटिकेशन से आपका ट्रांजेक्शन उतना ही आसान होगा जितना फोन अनलॉक करना। इसके साथ ही सिक्योरिटी लेवल भी बढ़ जाएगा, क्योंकि जहां कोई PIN चोरी कर सकता है, वहीं फिंगरप्रिंट या चेहरा कॉपी नहीं किया जा सकता।

Advertisement

ट्रांजेक्शन फेल होने की झंझट से राहत

अक्सर देखा गया है कि लोग गलत PIN डाल देते हैं और ट्रांजेक्शन फेल हो जाता है। नए बायोमेट्रिक सिस्टम में यह दिक्कत खत्म हो जाएगी। साथ ही पेमेंट प्रोसेस तेज होने से दुकानों, मॉल्स और भीड़भाड़ वाली जगहों पर भी समय बचेगा।

सिक्योरिटी और प्राइवेसी पर ध्यान

NPCI ने साफ किया है कि हर बायोमेट्रिक ट्रांजेक्शन बैंक और UIDAI की गाइडलाइन्स के तहत वेरिफाई होगा। अगर कोई यूजर 90 दिनों तक इस फीचर का इस्तेमाल नहीं करता, तो उसकी सहमति दोबारा ली जाएगी।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NPCI, RBI, UPI, UPI Payments, UPI Authentication
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  4. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.