Realme 16 Pro सीरीज का लॉन्च कंफर्म, बड़ी बैटरी, धांसू कैमरा से होगी लैस!

सीरीज के अंदर Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ जैसे मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं।

Realme 16 Pro सीरीज का लॉन्च कंफर्म, बड़ी बैटरी, धांसू कैमरा से होगी लैस!

Photo Credit: Realme

Realme 16 Pro सीरीज का लॉन्च कंपनी ने अधिकारिक रूप से कंफर्म कर दिया है।

ख़ास बातें
  • टीजर में कंपनी ने कई अहम फीचर्स का इशारा दिया है।
  • कंपनी फोन में बेहतरीन डिस्प्ले, कैमरा फीचर्स दे सकती है।
  • Realme 16 Pro में 6.78 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
विज्ञापन

Realme 16 Pro सीरीज का लॉन्च कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ब्रांड ने सीरीज को टीज कर दिया है जिसमें कुछ धांसू फीचर्स का खुलासा भी किया गया है। सीरीज में कंपनी Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ जैसे मॉडल्स को मार्केट में उतार सकती है। कंपनी ने रिलीज डेट नहीं बताई है लेकिन लीक्स की मानें तो सीरीज 6 जनवरी 2026 को मार्केट में दस्तक दे सकती है। आइए जानते हैं Realme 16 Pro सीरीज में क्या होने वाला है खास। 

Realme 16 Pro सीरीज का लॉन्च कंपनी ने अधिकारिक रूप से कंफर्म कर दिया है। जल्द ही यह सीरीज भारत में रिलीज होने वाली है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अधिकारिक हैंडल से रियलमी ने सीरीज का टीजर जारी किया है। सीरीज में कंपनी प्रीमियम मिडरेंज स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में है। टीजर में कंपनी ने कई अहम फीचर्स का इशारा दिया है। कंपनी फोन में बेहतरीन डिस्प्ले, कैमरा फीचर्स दे सकती है। जिसके लिए कंपनी ने फोन को 'मास्टरपीस' टैग के साथ टीज किया है। सीरीज के अंदर Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ जैसे मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं। दोनों ही स्मार्टफोन्स के स्पेसिफिकेशंस लीक्स में लगातार सामने आ रहे हैं। 

Realme 16 Pro+ में जबरदस्त कैमरा!

सीरीज का हाई एंड वेरिएंट Realme 16 Pro+ के रूप में पेश किया जाने वाला है जिसे लेकर अहम खुलासा किया गया है। टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे ने एक पोस्ट में रिवील किया है कि फोन में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा देखने को मिलेगा। यानी फोन में जबरदस्त कैमरा मिलने वाला है जो जूम फीचर के माध्यम से हाई क्वालिटी फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस दे सकता है। 

Realme 16 Pro Specifications

Realme 16 Pro में लीक्स के अनुसार, 6.78 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। इसमें 2.5GHz का प्रोसेसर होगा। फोन एंड्रॉयड 16 आधारित Realme UI 7 पर रन करेगा। फोन का अहम फीचर इसका कैमरा होगा। जिसके लिए कहा गया है कि यह 200MP मेन कैमरा से लैस हो सकता है। सेल्फी के लिए भी दमदार 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा यहां देखने को मिल सकता है। 

इसमें 7000mAh की बैटरी देखने को मिलेगी। साथ में 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जा सकता है। फोन में इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट की सिक्योरिटी और IR ब्लास्टर फीचर दिया जा सकता है। मोटाई 7.75mm और वजन 192 ग्राम बताया जा रहा है। फोन ग्रे, गोल्ड, पर्पल कलर शेड्स में उतारा जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  2. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  2. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  3. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Realme Buds T500 Pro का Harry Potter Edition हुआ लॉन्च, ANC सपोर्ट के साथ 56 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
  6. boAt के ईयरबड्स CREST AI के साथ हुए एडवांस, डेली लाइफ में इन फीचर्स को इस्तेमाल कर पाएंगे यूजर्स
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए भारत में लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »