WhatsApp ग्रुप से चुपचाप कैसे निकलें बाहर, ये तरीका आएगा आपके काम

WhatsApp ग्रुप को ऑफिशियल चैट करने और फैमिली और दोस्तों से बातचीत करने के लिए बनाया जाता है।

WhatsApp ग्रुप से चुपचाप कैसे निकलें बाहर, ये तरीका आएगा आपके काम

Photo Credit: Pexels/Vlada Karpovich

वॉट्सऐप ग्रुप में एक साथ चैट हो सकती है।

ख़ास बातें
  • WhatsApp ग्रुप को फैमिली और दोस्तों से बातचीत करने के लिए बनाया जाता है।
  • WhatsApp ग्रुप में यूजर्स एक साथ मिलकर चैट कर सकते हैं।
  • WhatsApp ग्रुप से चुपचाप बाहर निकला जा सकता है।
विज्ञापन

WhatsApp ग्रुप को ऑफिशियल चैट करने और फैमिली और दोस्तों से बातचीत करने के लिए बनाया जाता है। इन ग्रुप्स में कई सारे यूजर्स एक साथ मिलकर चैट कर सकते हैं, ऑडियो/वीडियो कॉल कर सकते हैं और फोटो/वीडियो/डॉक्यूमेंट आदि शेयर कर सकते हैं। मगर जब बात ग्रुप को छोड़ने की आती है तो WhatsApp ग्रुप से बाहर निकलना कभी-कभी अजीब या असहज हो सकता है। अगर कोई ग्रुप छोड़ता था तो WhatsApp सभी मेंबर को एक पब्लिक नोटिफिकेशन दिखाता कि किसी मेंबर ने ग्रुप छोड़ दिया है, जिससे सभी का ध्यान उस ग्रुप छोड़ने वाले मेंबर पर चला जाता था। अगर आप वॉट्सऐप ग्रुप से निकलते हुए सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित नहीं करना चाहते तो इसका तरीका भी मौजूद है। हाल ही में WhatsApp ने एक नया फीचर पेश किया है जो अन्य मेंबर को बिना सबको सूचित किए चुपचाप ग्रुप छोड़ने की सुविधा प्रदान करता है। अगर आप ग्रुप छोड़ेंगे तो सिर्फ ग्रुप एडमिन को ही नोटिफिकेशन मिलेगी और बाकी मेंबर को इसकी जानकारी नहीं होगी। आइए चुपचाप वॉट्सऐप ग्रुप छोड़ने के तरीके के बारे में विस्तार से जानते हैं।

WhatsApp ग्रुप से चुपचाप कैसे निकलें बाहर:

  • 1: सबसे पहले आपको अपने फोन में WhatsApp खोलना है।
  • 2: फोन में WhatsApp ऐप खोलने के बाद उस ग्रुप चैट पर जाना, जिससे आप बाहर निकलना चाहते हैं।
  • 3: चैट स्क्रीन के ऊपर ग्रुप के नाम पर टैप करना है।
  • 4: इससे ग्रुप की जानकारी वाला पेज खुल जाएगा, जहां आप ग्रुप के मेंबर, सेटिंग्स और मीडिया को देख सकते हैं।
  • 5: ग्रुप इन्फो वाले पेज के नीचे तक स्क्रॉल करना है।
  • 6: उसके बाद आपको एग्जिट ग्रुप पर टैप करना है।
  • 7: अब आपको एक कंफर्मेशन पॉप-अप नजर आएगा, जिसमें आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप कंफर्म हैं।
  • 8: अब आपको अपने विकल्प की पुष्टि करनी है।
  • 9: अब आपको ग्रुप से हटा दिया जाएगा, लेकिन सिर्फ एडमिन को ही जानकारी मिलेगी।
  • 10: अन्य मेंबर को चैट में किसी ने ग्रुप लेफ्ट किया है का मैसेज नजर नहीं आएगा।

इसके अलावा अगर आप ग्रुप छोड़ना नहीं चाहते हैं और सिर्फ मन की शांति चाहते हैं तो नोटिफिकेशन मैनेज कर सकते हैं। अलर्ट को साइलेंट करने के लिए म्यूट नोटिफिकेशन ऑप्शन का उपयोग कर सकते हैं। आप ग्रुप को आर्काइव भी कर सकते हैं, जिससे यह आपकी प्राइमरी चैट लिस्ट से छिप जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »