Honda ने अपकमिंग टू-व्हीलर का टीजर किया रिलीज, क्या ये है Dio 125?

इससे पहले भी होंडा मोटरसाइकिल इस अपकमिंग टू-व्हीलर के दो टीजर शेयर कर चुका है, जिनमें से एक में इसकी साइड फेयरिंग और एक में सीट की झलक दिखाई गई थी।

Honda ने अपकमिंग टू-व्हीलर का टीजर किया रिलीज, क्या ये है Dio 125?

Photo Credit: Screengrab shared by Bikewale

ख़ास बातें
  • HSMI ने अपकमिंग प्रोडक्ट की कोई जानकारी शेयर नहीं की है
  • टीजर वीडियो से लगता है यह एक स्पोर्टी लुक वाला टू-व्हीलर होगा
  • इंटरनेट पर इसके Dio 125 होने के कयास लगाए जा रहे हैं
विज्ञापन
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) पिछले कुछ दिनों से अपने एक अपकमिंग टू-व्हीलर को टीज कर रहा है, जो एक स्कूटर प्रतीत होता है। कंपनी ने पिछले एक हफ्ते में दो टीजर वीडियो रिलीज किए और अब, एक तीसरा टीजर रिलीज किया गया है, जिसमें स्कूटर जैसे दिखने वाले टू-व्हीलर की हेडलाइट देखने को मिलती है। हालांकि, अभी तक लॉन्च की सटीक तारीख या प्रोडक्ट की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन एक के बाद एक टीजर्स के रिलीज किए जाने से ऐसा लगता है कि कंपनी इस प्रोडक्ट को जल्द लॉन्च कर सकती है।

HSMI ने कथित तौर पर अपने सोशल मीडिया चैनल पर एक टू-व्हीलर का टीजर शेयर (via Bikewale) किया है, जिससे ऐसा लगता है कि अपकमिंग प्रोडक्ट शानदार विजुअल ग्राफिक्स वाला एक स्पोर्टी स्कूटर हो सकता है। यह Dio की डिजाइन शैली के समान लगता है। ऐसे में यह अंदाजा लगाना गलत नहीं होगा कि अपकमिंग टू-व्हीलर Dio 125 निकले। हालांकि, HSMI ने अभी तक अपकमिंग प्रोडक्ट को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी है।

इससे पहले भी होंडा मोटरसाइकिल इस अपकमिंग टू-व्हीलर के दो टीजर शेयर कर चुका है, जिनमें से एक में इसकी साइड फेयरिंग और एक में सीट की झलक दिखाई गई थी। हालांकि, इन टीजर वीडियो में भी Coming Soon ही लिखा था।

इससे अलग, बता दें कि होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने हाल ही में जून महीने में हुई कुल बिक्री की जानकारी दी थी। कंपनी के अनुसार, जून 2023 में कंपनी ने कुल 3,24,093 यूनिट्स बेची। पिछले महीने घरेलू बिक्री 3,02,756 यूनिट्स थी, जबकि जून 2023 के लिए निर्यात 21,337 यूनिट्स था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Honda Dio 125, Honda Upcoming Scooter

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  3. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  4. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  6. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  7. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  8. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  10. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »