Honda की Activa 6G को नए डिजिटल कंसोल और कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ लॉन्च करने की तैयारी

इस वर्ष की शुरुआत में होंडा ने नया Activa 6G लॉन्च किया था। इसमें कंपनी की H-Smart टेक्नोलॉजी दी गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 मार्च 2023 17:29 IST
ख़ास बातें
  • होंडा के लिए Activa सबसे अधिक बिक्री वाला स्कूटर रहा है
  • इसे कस्टमर्स की ओर से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
  • होंडा ने हाल ही में Shine 100 मोटरसाइकिल लॉन्च की थी

इससे कंपनी को मार्केट में अपनी पोजिशन को बरकरार रखने में मदद मिलेगी

बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Honda ने बताया है कि उसकी Activa 7G को जल्द लाने की योजना नहीं है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि वह Activa 6G को नए फीचर्स के साथ अपडेट करेगी। देश के टू-व्हीलर मार्केट में होंडा के लिए Activa सबसे अधिक बिक्री वाला स्कूटर रहा है। इसे कस्टमर्स की ओर से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

Honda Motorcycle & Scooter India के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, Atsushi Ogata ने बताया कि Activa 6G को एक डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ अपडेट किया जाएगा। इससे कंपनी को मार्केट में अपनी पोजिशन को बरकरार रखने में मदद मिलेगी। इस वर्ष की शुरुआत में होंडा ने नया Activa 6G लॉन्च किया था। इसमें कंपनी की H-Smart टेक्नोलॉजी दी गई है। यह एक्टिवा का नया प्रीमियम वेरिएंट है। टू-व्हीलर मार्केट में एक्टिवा पहले ही सबसे लोकप्रिय स्कूटर है। इसका शुरुआती प्राइस 74,536 रुपये (एक्स-शोरूम) रखा गया था। 
Advertisement

इसे स्टैंडर्ड, डीलक्स और स्मार्ट के तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया था, जिनके प्राइस क्रमशः 74,536 रुपये, 77,036 रुपये और 80,537 रुपये (एक्स-शोरूम) थे। कंपनी का दावा है कि इस स्कूटर में एक स्मार्ट फाइंड फीचर दिया गया है जिससे यूजर स्मार्ट की के इस्तेमाल से स्कूटर को खोज सकता है। इस की से यूजर फिजिकल की का इस्तेमाल किए बिना स्कूटर को लॉक और अनलॉक कर सकता है। यह की स्कूटर के दो मीटर के दायरे में होने पर उसके इंजन को स्टार्ट कर सकती है। इसमें इंजन स्टार्ट और स्टॉप स्विच भी दिया गया है। 

कंपनी ने हाल ही में देश में Shine 100 मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। यह होंडा की सबसे अफोर्डेबल मोटरसाइकिल है। इसका प्राइस 64,900 रुपये है। इसका डिजाइन विशेषतौर पर शहरों में ट्रैफिक के बीच प्रति दिन इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। अगले वर्ष कंपनी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करने की योजना बनाई है। देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इस वजह से होंडा इस सेगमेंट में कुछ मॉडल लॉन्च करने की योजना बना रही है। होंडा की योजना देश भर में मौजूद अपने 6,000 आउटलेट्स का इस्तेमाल EV के लिए चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए करने की भी है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में ओला इलेक्ट्रिक और एथर जैसी कंपनियों की बड़ी हिस्सेदारी है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  7. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  9. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  10. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.