Honda ने सितंबर में भारत में बेचे 5 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल और स्कूटर

यह कंपनी के लिए मौजूदा वित्त वर्ष के किसी महीने में बिक्री का उच्च स्तर है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इसकी बिक्री लगभग दो प्रतिशत बढ़ी है

Honda ने सितंबर में भारत में बेचे 5 लाख से ज्यादा मोटरसाइकिल और स्कूटर

कंपनी ने BS6 स्टेज 2 नॉर्म्स का पालन करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल्स को अपडेट किया है

ख़ास बातें
  • कंपनी का सितंबर में एक्सपोर्ट लगभग 19 प्रतिशत बढ़ा है
  • इसने कुछ नए प्रोडक्ट भी लॉन्च किए हैं
  • पिछले महीने कंपनी ने SP125 स्पोर्ट्स एडिशन मोटरसाइकिल लॉन्च की थी
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने पिछले महीने 5,26,998 यूनिट्स की बिक्री की है। यह कंपनी के लिए मौजूदा वित्त वर्ष के किसी महीने में बिक्री का उच्च स्तर है। पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इसकी बिक्री लगभग दो प्रतिशत बढ़ी है। 

HMSI का सितंबर में एक्सपोर्ट लगभग 19 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 35,196 यूनिट्स का रहा। कंपनी ने BS6 स्टेज 2 नॉर्म्स का पालन करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल्स को अपडेट किया है। इसके अलावा इसने कुछ नए प्रोडक्ट भी लॉन्च किए हैं। कंपनी ने Activa का लिमिटेड एडिशन दो कलर्स में लॉन्च किया है। इसके 109.51 cc सिंगल-सिलेंडर इंजन को बरकरार रखा गया है। यह BS6 OBD2 का पालन करता है। इसकी अधिकतम पावर 7.37 bhp और पीक टॉर्क 8.90 Nm का है। 

पिछले महीने कंपनी ने SP125 स्पोर्ट्स एडिशन मोटरसाइकिल लॉन्च की थी। इसका प्राइस 90,567 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। यह देश भर में होंडा रेड विंग डीलरशिप्स पर उपलब्ध होगी। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। इस मोटरसाइकिल में पहले से बेहतर टैंक डिजाइन, मैट मफलर कवर और नए ग्राफिक्स दिए गए हैं। यह Decent Blue Metallic और Heavy Grey Metallic कलर्स में उपलब्ध होगी। इसमें ब्राइट LED हेडलैम्प, फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया गया है। इसके इंस्ट्रूमेंट कंसोल में गियर पोजिशन इंडिकेटर के साथ माइलेज से जुड़ी जानकारी भी मिलती है। 

SP125 स्पोर्ट्स एडिशन में 123.94 cc, सिंगल सिलेंडर BS 6, OBD2 कम्प्लायंट PGM-FI इंजन है, जो 8  kW की पावर और 10.9 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। HMSI इस मोटरसाइकिल के साथ स्पेशल 10 वर्ष की वॉरंटी दे रही है जिसमें तीन वर्ष की स्टैंडर्ड वॉरंटी और सात वर्ष की वैकल्पिक वॉरंटी शामिल है। इससे पहले कंपनी ने Hornet 2.0 मोटरसाइकिल को लॉन्च किया था। इसमें Hornet की तुलना में कुछ सुधार हुए हैं। इस मोटरसाइकिल में OBD2 कम्प्लायंट इंजन है। इसमें 184.4cc सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8,500 rpm पर 17 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,000 rpm पर 15.9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस मोटरसाइकिल में नया असिस्ट और स्लिपर क्लच भी है जो अपशिफ्ट को आसान बनाता है। Hornet 2.0 का प्राइस 1.39 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 Pro Max vs iPhone 18 Pro Max vs Vivo X300 Ultra: तीनों के स्पेसिफिकेशंस में टक्कर, कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. Instagram ला रहा है YouTube वाला मजा! 90 मिनट तक के वीडियो कर सकेंगे पोस्ट, क्रिएटर्स को होगा फायदा?
  3. Whirlpool के नए रेफ्रिजरेटर पेश, सामान खराब होने से पहले ग्राहकों को देंगे जानकारी
  4. Infinix GT 50 Pro भारत में लॉन्च, गेमर्स के लिए 144Hz डिस्प्ले, 6500mAh बैटरी और लिक्विड कूलिंग सिस्टम; जानें कीमत
  5. OnePlus ने लॉन्च किए अपने पहले ओपन-ईयर क्लिप-ऑन ईयरबड्स Buds Clip, मिलेगा Dynaudio साउंड
  6. Flipkart दिवाली सेल: ₹25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप फोन
  7. Xiaomi की ये मशीन 20 मिनट में साफ करेगी गंदे जूते, इस कीमत में हुई लॉन्च
  8. साधारण साइकिल को इलेक्ट्रिक बना देगा छोटा सा बॉक्स, एक चार्ज में चलेगी 90Km तक; जानें कीमत
  9. Samsung Galaxy S25 Ultra Deal: Amazon की Reloaded सेल में फिर आई डील, ₹12 हजार से ज्यादा की बचत
  10. Poco X8 Pro Deal: 6500mAh बैटरी वाले गेमिंग फोन पर ₹2 हजार की बचत, यहां मिलेगी डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »