Hero Glamour बाइक हुई 125cc इंजन के साथ लॉन्च, 63Km माइलेज, जानें खासियतें

कीमत की बात की जाए तो Hero Glamour के डिस्क ब्रेक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 86,348 रुपये है।

Hero Glamour बाइक हुई 125cc इंजन के साथ लॉन्च, 63Km माइलेज, जानें खासियतें

Photo Credit: Hero MotoCorp

Hero Glamour में 125cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन है।

ख़ास बातें
  • Hero Glamour में 125cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है।
  • Hero Glamour के डिस्क ब्रेक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 86,348 रुपये है।
  • Hero Glamour में i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) दिया गया है।
विज्ञापन
Hero MotoCorp ने भारतीय बाजार में नई Hero Glamour मोटरसाइकिल को लॉन्च कर दिया है। नई Glamour में डिजाइन अपडेट, नए फीचर्स और अपडेटेड इंजन दिया गया है। नई Glamour दो डिस्क और ड्रम ब्रेक वेरिएंट में आती है। यहां हम आपको Hero Glamour के इंजन और फीचर्स से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Hero Glamour की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Hero Glamour के डिस्क ब्रेक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 86,348 रुपये है। वहीं ड्रम ब्रेक वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 82,348 रुपये है। Hero Glamour कलर ऑप्शन के मामले में Candy Blazing Red, Techno Blue-Black और Sports Red-Black में उपलब्ध है।


Hero Glamour का इंजन और पावर


Hero Glamour में 125cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है जो कि 7500 RPM पर 10.6hp की पावर और 6000RPM पर 10.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Hero का दावा है कि यह बाइक 63 किमी प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। इस बाइक में i3S (आइडल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम) दिया गया है।

स्टाइलिंग के मामले में नई Glamour पहले जैसी लगती है। इसमें मस्क्यूलर फ्यूल टैंक, सिंगल पोड रिफ्लेक्टर हेडलाइट सेटअप, सिंगल पीस सीट, सिंगल पीर ग्रेब रेल और नए डिजाइन किए हुए एलॉय व्हील दिए गए हैं। सस्पेंशन सेटअप की बात करें तो इसके फ्रंट में टेलीस्कॉपिक फोर्क और रियर में स्प्रिंग सस्पेंशन दिए गए हैं। इसके फ्रंट में डिस्क ब्रेक और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं।

हीरो का कहना है कि राइड और पिलियन सीटर की ऊंचाई कम की गई है, जिससे सीटिंग पॉजिशन को बेहतर किया जा सके। इस बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm है। इस बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कल्सटर दिया गया है जो कि रियल टाइम माइलेज इंडीकेटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर, लो फ्यूल इंडीकेटर जानकारी जानकारी प्रदान करता है। इसके अलावा इसमें यूएसबी चार्जर का भी सपोर्ट मिलता है, जिससे आप कभी भी फोन चार्ज कर सकते हैं।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »