• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Hero MotoCorp की सेल्स 14 प्रतिशत से ज्यादा घटी, कंपनी ने बताया ज्यादा बारिश का कारण

Hero MotoCorp की सेल्स 14 प्रतिशत से ज्यादा घटी, कंपनी ने बताया ज्यादा बारिश का कारण

पिछले महीने हीरो मोटोकॉर्प ने Harley-Davidson की X440 को देश में लॉन्च किया था। इसकी बड़ी संख्या में बुकिंग हुई है

Hero MotoCorp की सेल्स 14 प्रतिशत से ज्यादा घटी, कंपनी ने बताया ज्यादा बारिश का कारण

इस वर्ष कंपनी कुछ नई मोटरसाइकिल्स लॉन्च करने की योजना बना रही है

ख़ास बातें
  • हीरो मोटोकॉर्प को बिक्री का बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों से मिलता है
  • इसने जुलाई में अपनी मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स के प्राइसेज बढ़ाए थे
  • हाल ही में कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट में Xtreme 160 4V को पेश किया था
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Hero MotoCorp की पिछले महीने सेल्स 14.41 प्रतिशत घटकर 3,91,310 यूनिट्स की रही। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी ने 4,21,288 यूनिट्स बेची थी। हीरो मोटोकॉर्प ने बताया कि सेल्स में कमी के पीछे बड़ा कारण पिछले महीने भारी बारिश होना है। 

पिछले महीने बहुत से राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था पर बड़ा असर पड़ा है। हीरो मोटोकॉर्प को अपनी बिक्री का बड़ा हिस्सा ग्रामीण क्षेत्रों से मिलता है। पिछले महीने हीरो मोटोकॉर्प ने Harley-Davidson की X440 को देश में लॉन्च किया था। इसके लिए बुकिंग Harley-Davidson की सभी डीलरशिप्स, हीरो मोटोकॉर्प के चुनिंदा आउटलेट्स के साथ ही ऑनलाइन भी बुकिंग कराई जा सकती है। Harley-Davidson X440 के प्राइस 2.29 लाख रुपये से 2.69 लाख रुपये के बीच हैं। इसे तीन वेरिएंट्स - Denim, Vivid और S में उपलब्ध कराया गया है। इसका डिजाइन विशेषतौर पर देश की स्थितियों के अनुसार बनाया गया है। 

इसमें कंपनी के पिछले मॉडल्स से भी बहुत से स्टाइलिंग के एलिमेंट लिए गए हैं। इसमें राउंड हेडलैम्प, LED लाइटिंग और LCD इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल दिया गया है। इसमें हाल ही में डिवेलप किया गया 398 cc सिंगल सिलेंडर और एयर कूल्ड मोटर है, जिससे 27 bhp की पावर और 38 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। इसके साथ ही सिक्स स्पीड गियरबॉक्स, इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। 

हीरो मोटोकॉर्प ने जुलाई में अपनी मोटरसाइकिल्स और स्कूटर्स के प्राइसेज भी बढ़ाए थे। कंपनी के टू-व्हीलर्स के प्राइस में लगभग 1.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले अप्रैल में भी कंपनी ने अपने टू-व्हीलर्स के प्राइसेज में बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने बताया था कि प्राइस बढ़ाने के पीछे कॉस्ट का प्रेशर और बिजनेस से जुड़े कारण हैं। हाल ही में कंपनी ने मोटरसाइकिल के कम प्राइस वाले सेगमेंट में Passion Plus को लॉन्च किया था। इसके साथ ही कंपनी ने प्रीमियम सेगमेंट में Xtreme 160 4V को पेश किया है। Xtreme 160R 4V का शुरुआती प्राइस 1,27,300 रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह तीन वेरिएंट्स और तीन कलर्स में उपलब्ध है। इस वर्ष कंपनी कुछ नई मोटरसाइकिल्स लॉन्च करने की योजना बना रही है। इनमें Karizma XMR 210 शामिल हो सकती है। 


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »