• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Hero Electric के इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स अब आएंगे खास बैटरी पैक के साथ, 15 मिनट में होंगे फुल चार्ज!

Hero Electric के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स अब आएंगे खास बैटरी पैक के साथ, 15 मिनट में होंगे फुल चार्ज!

Log9 InstaCharge RapidX बैटरी पैक तेजी से तो चार्ज होते ही हैं, इसके अलावा इनकी एक खासियत यह भी है कि इनमें बैटरी की क्षमता तेज़ी से घटती नहीं है।

Hero Electric के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स अब आएंगे खास बैटरी पैक के साथ, 15 मिनट में होंगे फुल चार्ज!

Hero Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की शुरुआती कीमत 46,640 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है

ख़ास बातें
  • Hero Electric ने की Log9 Material के साथ साझेदारी
  • InstaCharge RapidX बैटरी पैक से लैस होंगे आने वाले हीरो इलेक्ट्रिक वाहन
  • 15 मिनट में फुल चार्ज होने का किया गया है दावा
विज्ञापन
हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) ने बेंगलुरु के एक बैटरी स्टार्टअप Log9 Materials के साथ साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन कंपनी अपने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स  (Electric two-wheelers) में एक खास बैटरी पैक का इस्तेमाल करेगी, जो जबरदस्त तेज़ी से चार्ज होगा। Log 9 Materials ने इंस्टाचार्जिंग रैपिडएक्स बैटरी पैक को विकसित किया है, जो कंपनी के दावे अनुसार मात्र 15 मिनट में फुल चार्ज हो सकता है। हीरो इलेक्ट्रिक आने वाले समय में इन खास बैटरी पैक का इस्तेमाल अपने सभी इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (electric scooters) में करेगी।

Log9 के साथ साझेदारी की घोषणा Hero Electric ने एक प्रेस रिलीज़ के जरिए दी। Log9 InstaCharge RapidX बैटरी पैक तेजी से तो चार्ज होते ही हैं, इसके अलावा इनकी एक खासियत यह भी है कि इनमें बैटरी की क्षमता तेज़ी से घटती नहीं है। Log9 के इन बैटरी पैक का इस्तेमाल -30° से 60°C तक के तापमान में किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि इनमें 10 साल से ज्यादा की लाइफ भी मिलती है। इनमें सेफ्टी का भी पूरा इंतज़ाम है। इन्हें इस तरह से विकसित किया गया है कि ये अत्यधिक तापमान में भी सुरक्षित तरीके से काम कर सके।

रिलीज़ के जरिए Hero Electric के सीईओ सोहिंदर गिल (Sohinder Gill) ने कहा, (अनुवादित) "पेट्रोल के विपरीत, E-2W पर चार्ज सीमित है, जिससे ड्राइविंग रेंज कम हो जाती है। 2019 में हमने रेंज को दोगुना करने के विकल्प वाली बाइक्स लॉन्च कीं। हमारी सभी बाइक्स में आसानी से हटाने योग्य बैटरी भी होती हैं और हमारे कई ग्राहक अब कार्यस्थल पर या अपने अपार्टमेंट में अपनी पोर्टेबल बैटरी चार्ज कर रहे हैं।"

कंपनी का कहना है कि इन बैटरी पैक्स को मार्केट में सीधे तौर पर सेल और बैटरी-एज़-ए-सर्विस (BASS) बिजनेस मॉडल के जरिए उपलब्ध कराया जाएगा। इनकी कीमतों को कम से कम रखा जाएगा, जिसके चलते BASS बिजनेस मॉडल का फायदा कमर्शियल फ्लीट ऑपरेटर्स को भी मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »