बाइक में ब्लूटूथ और ANT+ कनेक्टिविटी दी गई है। इलेक्ट्रिक बाइक में SRAM Apex हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक्स लगे हैं।
Photo Credit: Decathlon
Decathlon ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Van Rysel E-EDR AF SRAM Apex मार्केट में लॉन्च की है।
Decathlon ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में लॉन्च कर दी है। यह बाइक Van Rysel E-EDR AF SRAM Apex के नाम से लॉन्च की गई है। इलेक्ट्रिक बाइक में 12 स्पीड मॉडल मिलते हैं। बाइक में वायरलैस डीरेल्यूर मिलता है। इसमें Mahle मोटर मिलती है। बाइक में ब्लूटूथ और ANT+ कनेक्टिविटी दी गई है। इलेक्ट्रिक बाइक में SRAM Apex हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक्स लगे हैं। इसमें कार्बन फॉर्क मिलती है और टायर 32mm चौड़े हैं। कंपनी का कहना है कि नया मॉडल वजन में हल्का है और इसका मेंटेनेंस भी कम है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Decathlon ने नई इलेक्ट्रिक बाइक Van Rysel E-EDR AF SRAM Apex मार्केट में लॉन्च की है। इलेक्ट्रिक बाइक को कंपनी ने यूरोपियन मार्केट्स में लॉन्च किया है। इसकी कीमत €2,500 (लगभग 2,67,000 रुपये) है। कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से इसे खरीदा जा सकता है।
Decathlon की नई बाइक 12 स्पीड में आती है। इसमें इसकी खास बात इसका वायरलैस SRAM Apex XPLR डिरेल्यूर है। कंपनी का कहना है कि नया मॉडल वजन में हल्का है और इसका मेंटेनेंस भी कम है। इसमें नया Mahle Pulsar One डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले में बैटरी का चार्जिंग लेवल, शेष बैटरी, शेष रेंज जैसी जानकारी दिखती है। साथ ही इसमें असिस्टेंस लेवल भी दिखाई देता है। कंट्रोल का पूरा ध्यान रखा गया है जिसके लिए बाइक में 160mm के ब्रेक्स लगे हैं। इसका फ्रेम एल्युमीनियम का है। यह मीडियम साइज वजन में आती है। कंपनी के अनुसार इलेक्ट्रिक बाइक का वजन सिर्फ 14 किलोग्राम है।
इलेक्ट्रिक बाइक में ब्लूटूथ और ANT+ कनेक्टिविटी दी गई है। ई-बाइक में 250W 40 Nm Mahle मोटर दी गई है। यह 250 Wh बैटरी के साथ आती है। इलेक्ट्रिक बाइक में 100km तक की रेंज दी गई है। एक्सटेंडर के साथ यह 160km तक भी जा सकती है। इलेक्ट्रिक बाइक में SRAM Apex हाइड्रॉलिक डिस्क ब्रेक्स लगे हैं। इसमें कार्बन फॉर्क मिलती है और टायर 32mm चौड़े हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999