नई वाशिंग मशीन में 10 तरह के अलग-अलग वाश मोड मिल जाते हैं। यह 10 वाटर लेवल को सपोर्ट करती है।
Photo Credit: Xiaomi
नया वाशिंग मशीन मॉडल XQB60MJ101 बड़े वाशिंग पल्सेटर के साथ लॉन्च किया गया है।
Xiaomi ने अपनी नई वाशिंग मशीन मार्केट में चुपके से लॉन्च कर दी है। यह कंपनी का नया मॉडल XQB60MJ101 है जो बड़े वाशिंग पल्सेटर के साथ लॉन्च किया गया है। वाशिंग मशीन के लिए दावा किया गया है कि यह एक बार में बड़ी संख्या में कपड़े धो सकती है। 6kg के लाइट वेट वाली वाशिंग मशीन कई ए़डवांस वाशिंग फीचर्स से लैस होकर आती है। आइए जानते हैं इस नई वाशिंग मशीन की कीमत और सभी खास फीचर्स के बारे में।
Mijia Washing Machine XQB60MJ101 को कंपनी ने चीनी मार्केट में पेश किया है। जहां पर इसकी कीमत 587 युआन (लगभग 9000 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट और Xiaomi Mall से खरीदा जा सकता है। 6kg कैपिसिटी में इसे लॉन्च किया गया है।
Mijia Washing Machine XQB60MJ101 के बारे में कंपनी का कहना है कि यह एक कॉम्पेक्ट साइज की वाशिंग मशीन है जो 6kg कैपिसिटी से लैस है। यह 26 टी-शर्ट एक बार में धो सकती है। रखने में यह केवल 0.25 स्क्येअर मीटर की जगह लेती है। वाशिंग मशीन में कंपनी बहुत ही सरल और मिनिमल व्हाइट डिजाइन दिया है। इसमें कई डिजिटल एडवांस फीचर मिलते हैं जिसमें चाइल्ड लॉक भी शामिल है।
नई वाशिंग मशीन में 10 तरह के अलग-अलग वाश मोड मिल जाते हैं। यह 10 वाटर लेवल के साथ आती है। इसमें एक क्विक वाश मोड भी है जो केवल 19 मिनट का है। कपड़े धोने के समय को 2 घंटे से लेकर 24 घंटे तक डिले किया जा सकता है। यानी आप कहीं भी बाहर हों तो इसे अपने अनुसार इस्तेमाल कर सकते हैं।
वाशिंग मशीन में डबल लेयर मेश फिल्टर दिया गया है। यह लिंट बहुत अच्छे से फिल्टर कर लेता है जिससे कपड़ों पर रेशे नहीं मिलते हैं। इसके ड्रम में एक सेल्फ क्लीन मोड भी दिया गया है। यह हाई स्पीड वाटर को इस्तेमाल करता है और ड्रम की बढ़िया क्लीनिंग कर सकता है। साथ ही इसमें एक ड्रम ड्राई फंक्शन भी दिया गया है। यह 220V, 50Hz पर ऑपरेट करती है। इसमें IPX4 रेटिंग भी दी गई है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999