दोनों ही मॉडल्स में ब्रेडेड USB-C केबल मिलती है। यह पावरबैंक के साथ ही अटैच रहती है इसलिए चार्जिंग केबल अलग से कैरी करने की जरूरत नहीं है।
Photo Credit: ITHome
Honor ने मार्केट में दो नए पावरबैंक Honor Life के नाम से लॉन्च किए हैं।
Honor ने मार्केट में दो नए पावरबैंक Honor Life के नाम से लॉन्च किए हैं। कंपनी के ये पावरबैंक 10,000mAh और 20,000mAh कैपिसिटी के साथ आते हैं। दोनों ही मॉडल्स में ब्रेडेड USB-C केबल मिलती है। यह पावरबैंक के साथ ही अटैच रहती है इसलिए चार्जिंग केबल अलग से कैरी करने की जरूरत नहीं है। दोनों ही में रेड कलर दिया गया है और बीच में काले रंगे पट्टे बनाए गए हैं। Honor Life की ब्रांडिंग भी यहां देखने को मिल जाती है। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में विस्तार से।
Honor Life पावर बैंक को JD.com से खरीदा जा सकता है। ITHome के अनुसार इसके 10,000mAh मॉडल की कीमत 148 युआन (लगभग 2100 रुपये) है। वहीं, 20,000mAh मॉडल की कीमत 198 युआन (लगभग 2800 रुपये) है।
Honor Life Power Bank दो कैपिसिटी में आते हैं। एक में 10,000mA की बैटरी कैपिसिटी दी गई है। यह 16.68mm मोटाई में बनाया गया है। जबकि दूसरे में 20,000mAh की बैटरी कैपिसिटी दी गई है। यह पावरबैंक बड़ी बॉडी में आता है। दोनों ही में रेड कलर दिया गया है और बीच में काले रंगे पट्टे बनाए गए हैं। Honor Life की ब्रांडिंग भी यहां देखने को मिल जाती है। पावरबैंक देखने में लुभावने लगते हैं।
पावरबैंक में डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है। इसमें शेष बैटरी दिखाई देती है। साथ ही पता चलता है कि कितना चार्ज बाकी रह गया है। यह चार्जिंग स्टेटस को भी दिखाता है। दोनों ही मॉडल्स में ब्रेडेड USB-C केबल मिलती है। यह पावरबैंक के साथ ही अटैच रहती है इसलिए चार्जिंग केबल अलग से कैरी करने की जरूरत नहीं है। यह केबल बाई-डायरेक्शनल फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यानी अन्य डिवाइसेज को चार्ज करने के साथ ही इससे पावरबैंक भी चार्ज हो सकता है। कंपनी का कहना है कि पावरबैंक मल्टीपल डिवाइसेज को एक बार में चार्ज कर सकते हैं।
पावरबैंक में टेम्परेचर मैनेजमेंट भी दिया गया है। यह NTC स्मार्ट टेम्परेचर कंट्रोल चिप के साथ आता है तो चार्जिंग के दौरान हीट को मॉनिटर करता है। पावरबैंक में 3C सर्टिफिकेशन भी दी गई है। कंपनी का कहना है कि ये एयर ट्रेवल के लिए भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Android यूजर्स के लिए खुशखबरी! X पर 18 महीने पहले शेड्यूल कर सकेंगे पोस्ट
Oppo को टक्कर देने यह कंपनी लाएगी 200MP के तीन कैमरा वाला फोन!
Aadhaar Email फ्री में अपडेट करने का मौका! 31 दिसंबर के बाद लगेंगे पैसे! घर बैठे ऐसे करें अपडेट
OnePlus Turbo 6Xs हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत