IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच JioHotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है।

IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!

भारत-वेस्ट इंडीज के बीच आज टी20 सीरीज का फाइनल मैच है।

ख़ास बातें
  • भारत-वेस्ट इंडीज के बीच आज टी20 सीरीज का फाइनल मैच होने जा रहा है।
  • मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है।
  • मैच को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे।
विज्ञापन

IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच आज टी20 सीरीज का फाइनल मैच होने जा रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है जिसमें दोनों टीमें 2-2 मैच जीत चुकी हैं। सीरीज टाई के मोड़ पर है और आज का मैच निर्णायक होगा। बेंगलुरू में आज फैसला होगा कि सीरीज किस टीम के नाम होगी। हालांकि बारिश के चलते मैच में खलल पड़ रहा है। 

भारत वेस्ट इंडीज मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाने वाला है जिसमें कुछ समय बाकी है। आज का मैच बहुत अहम होने वाला है। इस मैच में अगर वेस्ट इंडीज को विजय मिलती है तो वह भारत को टी20 में उसी के मैदान में सालों बाद हराने वाली टीम बनेगी। आज के मैच को आप घर बैठे अपने टीवी, मोबाइल, और लैपटॉप आदि डिवाइसेज पर फ्री में देख सकते हैं। इसकी पूरी जानकारी हम आपको यहां पर बताने जा रहे हैं। 

IND vs WI Live मैच कब खेला जाएगा?

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच आज शनिवार, 17 अक्टूबर को खेला जाएगा। 

IND vs WI Live मैच कहां खेला जाएगा?

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

IND vs WI Live मैच कितने बजे होगा शुरू?

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार सायं को 7 बजे से शुरू होगा। मैच के लिए टॉस आधे घंटे पहले यानी 6.30PM पर होना था जो बारिश के चलते रुक गया है। 

IND vs WI Live मैच टीवी पर कैसे देखें लाइव?

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच आप घर बैठे टीवी पर देख सकते हैं। इस T20 सीरीज के मैचों को आप Star Sports नेटवर्क पर देख पाएंगे। 

IND vs WI Live मैच कैसे देखें ऑनलाइन?

भारत और वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच JioHotstar पर ऑनलाइन Live Stream के जरिए देखा जा सकता है। अगर आपके पास पहले से सब्सक्रिप्शन है तो मैच का मजा फ्री में ले सकते हैं।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  2. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  3. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  4. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  5. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  6. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  7. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  8. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  9. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »