HCL के Shiv Nadar ने इस वर्ष प्रति दिन डोनेट किए 5.6 करोड़ रुपये

इस वर्ष की EdelGive Hurun India Philanthropy List में 24 लोग शामिल हैं। एजुकेशन, आर्ट और कल्चर जैसे एरिया के लिए नाडर मुख्यतौर पर डोनेशन देते हैं

HCL के Shiv Nadar ने इस वर्ष प्रति दिन डोनेट किए 5.6 करोड़ रुपये

इस लिस्ट में शामिल टॉप भारतीय समाजसेवियों में सात महिलाएं हैं

ख़ास बातें
  • इस वर्ष की EdelGive Hurun India Philanthropy List में 24 लोग शामिल हैं
  • दूसरे स्थान पर सॉफ्टवेयर कंपनी Wipro के फाउंडर Azim Premji हैं
  • डोनेशन देने वाली महिलाओं में रोहिणी निलेकणि सबसे आगे हैं
विज्ञापन
बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में शामिल HCL के को-फाउंडर, Shiv Nadar ने मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में लगभग 2,042 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया है। उनका प्रति दिन का डोनेशन 5.6 करोड़ रुपये का है। एजुकेशन, आर्ट और कल्चर जैसे एरिया के लिए नाडर मुख्यतौर पर डोनेशन देते हैं। 

इस वर्ष की EdelGive Hurun India Philanthropy List में 24 लोग शामिल हैं। इस लिस्ट में टॉप 10 में नाडर के अलावा Azim Premji, Nandan Nilekani, Rohini Nilekani, Nithin और Nikhil Kamath, Subroto Bagchi और Susmita और A M Naik शामिल हैं। नाडर के बाद दूसरे स्थान पर सॉफ्टवेयर कंपनी Wipro के फाउंडर और चेयरमैन,  Azim Premji हैं। उन्होंने 1,774 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया है। इस लिस्ट में शामिल टॉप भारतीय समाजसेवियों में सात महिलाएं हैं। इनमें Rohini Nilekani Philanthropies की फाउंडर, रोहिणी निलेकणि सबसे आगे हैं। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में उन्होंने लगभग 170 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सबसे अधिक डोनेशन देने वालों और केवल अपनी व्यक्तिगत संपत्ति से डोनेशन देने वालों के टॉप 10 में जगह बनाई है। 

EdelGive Foundation की CEO, Naghma Mulla ने Forbes को बताया, "डोनेशन देने वाली महिलाओं को रोहिणी निलेकणि के साथ एक बड़ा उदाहरण मिला है। एक ऐसा दौर था जब वह इस लिस्ट में एकमात्र महिला होती थी। इस लिस्ट में अब सात महिलाएं हैं।" Anu Aga और Thermax से जुड़ी उनकी फैमिली ने लगभग 23 करोड़ रुपये का डोनेशन दिया है। USV की Leena Gandhi Tewari ने भी लगभग इतनी ही रकम डोनेट की है। बड़ी स्टॉक ब्रोकिंग फर्मों में शामिल Zerodha के को-फाउंडर्स, नितिन और निखिल कामत ने लगभग 110 करोड़ रुपये क्लाइमेट चेंज और एनवायरमेंटल सस्टेनेबिलिटी से जुड़ी ऑर्गनाइजेशंस को डोनेट किए हैं। निखिल कामत ने इस वर्ष अपनी संपत्ति का आधा हिस्सा डोनेट करने की जानकारी दी है। वह इस लिस्ट में सबसे युवा समाजसेवी हैं। 

इस लिस्ट में चैरिटी, सामाजिक कारणों और कम्युनिटी डिवेलपमेंट के लिए बड़े योगदान देने वालों को शामिल किया जाता है। इस वर्ष की लिस्ट में उन लोगों की अलग से जानकारी दी गई है जिन्होंने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) के योगदान के अलावा अपनी व्यक्तिगत संपत्ति में से डोनेशन दी हैं। पिछले कुछ वर्षों में इस लिस्ट में शामिल लोगों की ओर से दी गई डोनेशन की रकम बढ़ी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  4. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  8. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  9. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
  10. कौन सा स्मार्टफोन यूज करते हैं राहुल गांधी? वीडियो में दिखा फोन, Samsung यूजर्स को लग सकता है बुरा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »