देशभर में डीलर नेटवर्क बढ़ाएगी Greta इलेक्ट्रिक, छोटे शहरों पर फोकस

ग्रेटा इलेक्ट्रिक पेडल से चलने वाली साइकल, रिक्शा, ट्राईसाइकल और बाइक को इलेक्ट्रिक में बदलने में माहिर है।

देशभर में डीलर नेटवर्क बढ़ाएगी Greta इलेक्ट्रिक, छोटे शहरों पर फोकस

बीते दिनों कंपनी ने जिन चार स्कूटरों को लॉन्‍च किया, उनमें हार्पर, हार्पर जेडएक्स, इवेस्पा और ग्लाइड शामिल हैं।

ख़ास बातें
  • 50 से ज्‍यादा टच पॉइंट तक डीलर नेटवर्क बढ़ाएगी कंपनी
  • उन शहरों पर फोकस होगा जहां ट्रांसपोर्ट के लिए 2 वीलर ज्‍यादा यूज होते हैं
  • बीते महीने कंपनी ने एकसाथ चार इलेक्ट्रिक स्‍कूटर लॉन्‍च किए थे
विज्ञापन
गुजरात बेस्‍ड ईवी स्‍टार्टअप ग्रेटा इलेक्ट्रिक (Greta Electric) ने हाल ही में एकसाथ चार इलेक्ट्रिक स्‍कूटर लॉन्‍च करके सुर्खियां बटोरी थीं। अब कंपनी का इरादा देश के कोने-कोने तक पहुंचने का है। ग्रेटा इलेक्ट्रिक ने अपने डीलर नेटवर्क को 50 से ज्‍यादा टच पॉइंट तक बढ़ाने की योजना का ऐलान किया है। देश के दूर-दराज इलाकों और हर हिस्‍से तक पहुंचने के मकसद से कंपनी ने यह घोषणा की है। बताया है कि स्‍टेज-1 में कंपनी का इरादा उन शहरों तक पहुंचने का है, जहां लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट की बजाए टूवीलर ज्‍यादा इस्‍तेमाल करते हैं। हाल ही में लेह, लद्दाख में एक शोरूम का उद्घाटन इस दिशा में एक कदम था। FY22 के लिए कंपनी 50 से ज्‍यादा टच पॉइंट के साथ टियर- 2 शहरों में अपनी मौजूदगी की योजना बना रही है। 

कंपनी अपने डीलर सेंटरों को एक्‍सपीरियंस सेंटर और स्‍टूडियो के तौर पर भी तैयार करेगी। यहां ट्रेंड कर्मचारी होंगे, जो लोगों को इलेक्ट्रिक वीकल के फायदे बताएंगे और इससे जुड़ी चिंताएं दूर करेंगे। डीलर्स को और सेल्‍स से जुड़े लोगों को भी ट्रेनिंग देने की तैयारी है। 

इस ऐलान के बारे में ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्‍टर राज मेहता ने कहा कि हम टू वीलर के परिदृश्य को बदलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमारा इरादा ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का है। हम देश के कोने-कोने में ग्रेटा इलेक्ट्रिक स्कूटर उपलब्ध होने की कल्पना करते हैं। हम उन शहरों में डीलरशिप बढ़ाना चाहते हैं, जहां स्कूटर ट्रांसपोर्ट का प्रमुख साधन है। हमें विश्वास है कि हम लोगों के रोजाना ट्रांसपोर्ट के तरीके को बदल देंगे। 

ग्रेटा, राज इलेक्ट्रोमोटिव्स का हिस्सा है, जो पेडल से चलने वाली साइकल, रिक्शा, ट्राईसाइकल और बाइक को इलेक्ट्रिक में बदलने में माहिर है। कंपनी को 2019 में इंटरनैशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्‍नॉलजी (आईसीएटी) से अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए मंजूरी मिली थी।

बीते दिनों कंपनी ने जिन चार स्कूटरों को लॉन्‍च किया, उनमें हार्पर, हार्पर जेडएक्स, इवेस्पा और ग्लाइड शामिल हैं। इनमें हरेक का बॉडी स्‍टाइल अलग है। कंपनी ने ये स्‍कूटर बेहद ही यूनीक कलर ऑप्‍शन में उतारे हैं। लॉन्‍च किए गए इलेक्ट्रिक स्‍कूटरों में से हार्पर और हार्पर जेडएक्स में फ्रंट एप्रन, शार्प बॉडी पैनल और स्लीक टर्न सिग्नल के साथ एक स्पोर्टी अंदाज है। दोनों के बीच फर्क दिखाने के लिए हार्पर में ड्यूल हेडलैंप यूनिट है, जबकि हार्पर जेडएक्स में सिंगल हेडलैंप है। इन स्‍कूटरों की खास बात यह है कि पीछे बैठने वाले को आराम महसूस होगा, क्‍योंकि इनमें बैकरेस्ट लगा है। 

ग्रेटा इलेक्ट्रिक का दावा है कि ये स्‍कूटर सिंगल चार्ज में 100 किलोमीटर तक की राइडिंग रेंज देते हैं। ई-स्कूटर 48-वोल्ट/60-वोल्ट लिथियम-आयन बैटरी से लैस हैं। कंपनी ने इन ई-स्कूटर के लिए विशिष्ट बैटरी पैक चुनने का ऑप्‍शन भी दिया है। ये ई-स्कूटर करीब चार घंटे में फुल चार्ज हो जाते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »