• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Google Free TV Channel: गूगल TV पर देखें 800 से ज्यादा चैनल बिल्कुल फ्री! बस करना होगा ये काम

Google Free TV Channel: गूगल TV पर देखें 800 से ज्यादा चैनल बिल्कुल फ्री! बस करना होगा ये काम

सर्विस के तहत गूगल Tubi, Plex और Haystack News के चैनल सीधे  Live टैब में लेकर आ रही है।

Google Free TV Channel: गूगल TV पर देखें 800 से ज्यादा चैनल बिल्कुल फ्री! बस करना होगा ये काम

गूगल नया LIVE TV एक्सपीरियंस शुरू करने जा रही है

ख़ास बातें
  • Google आपके लिए Free TV चैनल देखने की सुविधा लेकर आया है।
  • गूगल ने कहा कि वह एक नया लाइव टीवी एक्सपीरियंस पेश करने जा रही है।
  • 10 भाषाओं में 800 से ज्यादा चैनल देख सकेंगे फ्री।
विज्ञापन
Google आपके लिए Free TV चैनल देखने की सुविधा लेकर आया है। जी हां, अगर आप अपने टीवी चैनलों के बढ़ते हुए बिल से परेशान हैं तो गूगल आपको 800 से ज्यादा फ्री टीवी चैनल उपलब्ध करवाने जा रहा है। कंपनी ने इसकी घोषणा करते हुए कहा है कि वह एक नया लाइव टीवी एक्सपीरियंस पेश करने जा रही है जिसके तहत यूजर्स को 10 भाषाओं में 800 से ज्यादा टीवी चैनल फ्री में देखने की सुविधा दी जाएगी। कंपनी के इस ऑफर की पूरी जानकारी हम आपको यहां बताने जा रहे हैं। 

इंटरनेट पर स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स की तादाद लगातार बढ़ती जा रही है। साथ ही फैमिली के लिए सेट टॉप बॉक्स का रीचार्ज भी अलग से करवाना पड़ता है। ऐसे में हर तरह का मनोरंजन पाने के लिए यूजर्स को जेब काफी खाली करनी पड़ रही है। लेकिन Google ने एक ऐसी सुविधा देने का ऐलान किया है जिसे सुनकर आप खुशी से झूम उठेंगे। गूगल नया LIVE TV एक्सपीरियंस शुरू करने जा रही है, जिसके तहत कंपनी 800 से ज्यादा चैनल फ्री में देखने की सुविधा देने जा रही है। एक ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से गूगल ने इसकी जानकारी दी है- 

पोस्ट में गूगल ने कहा है कि अगर आप ये सोच रहे हैं कि टीवी पर देखने के लिए कुछ नहीं है, तो Google TV आपको इस पर दोबारा विचार करने को कहता है। Google TV विभिन्न प्रोवाइडर्स के 800 से ज्यादा फ्री चैनलों के साथ आता है। ब्रेकिंग न्यूज से लेकर क्लासिक री-रन तक, यहां सभी के लिए कुछ न कुछ है! 

सर्विस के तहत गूगल Tubi, Plex और Haystack News के चैनल सीधे  Live टैब में लेकर आ रही है। इसके अलावा कंपनी अपने खुद के बिल्ट इन फ्री चैनल भी इसमें जोड़ने जा रही है, जिसके लिए किसी डाउनलोड या किसी ऐप लॉन्च की जरूरत नहीं होगी। नए लाइव टीवी एक्सपीरियंस के जरिए गूगल टीवी को नई दिशा देने जा रहा है। यह नया लाइव टीवी एक्सपीरियंस अमेरिका में सभी Google TV डिवाइसेज पर उपलब्ध होगा। नए लाइव टीवी एक्सपीरियंस के तहत यूजर्स स्पेनिश, जापानी, हिंदी समेत 10 से ज्यादा भाषाओं में चैनलों को ट्यून कर पाएंगे। साथ ही YouTube TV, Sling TV या ओवर द एयर चैनल देखने के लिए भी लाइव टैब इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि इसके लिए प्रीमियम लाइव टीवी सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी। 

नया टीवी गाइड सभी फ्री टीवी चैनलों का आसान एक्सेस देगा। इससे ब्राउजिंग बेहद आसान हो जाएगी और जो कंटेंट आप देखना चाहते हैं उसे आसानी से ढूंढ भी पाएंगे। Google जल्द ही यह नया टीवी एक्सपीरियंस एंड्रॉयड डिवाइसेज पर भी लेकर आने वाला है। कंपनी ने कहा है कि साल के अंत तक वह अपने नए टीवी गाइड और फ्री चैनलों को योग्य एंड्रॉयड टीवी डिवाइसेज पर भी लेकर आने वाली है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  2. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  6. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  7. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  8. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  9. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  10. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »