Free Channels

Free Channels - ख़बरें

  • एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
    Famelack एक ऐसी वेबसाइट है जहां दुनिया के अलग-अलग देशों के Live TV चैनल एक जगह खोजे जा सकते हैं। प्लेटफॉर्म के मुताबिक इसमें 130 से ज्यादा देशों के 1,000+ चैनल उपलब्ध हैं, जबकि भारत के डेटाबेस में 525 चैनल दर्ज हैं। इसमें न्यूज, म्यूजिक, मनोरंजन, खेल और क्षेत्रीय चैनल शामिल हैं। Famelack सामान्य OTT प्लेटफॉर्म से अलग है, क्योंकि यह अपना पूरा वीडियो कंटेंट खुद होस्ट नहीं करता। इसके बजाय यह इंटरनेट पर उपलब्ध Live Stream के लिंक को एक जगह व्यवस्थित करता है। वेबसाइट पर 3D ग्लोब के जरिए देश चुनकर चैनल देखे जा सकते हैं और इसके लिए अकाउंट या सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है।
  • Google TV Freeplay दे रहा 10 हजार मूवी, टीवी शो बिल्कुल फ्री! इन यूजर्स को मिलेगा फायदा
    Google ने Google TV Freeplay में 10 हजार से ज्यादा फ्री मूवी और टीवी शो देने की घोषणा की है। यूजर्स को अब बिना किसी सब्सक्रिप्शन, बिना किसी लॉगिन या मेंबरशिप लिए इस फ्री मनोरंजन का एक्सेस मिलेगा। ब्लॉग पोस्ट के माध्यम से कंपनी ने इसकी घोषणा की और डिटेल्स जारी कीं। गूगल ने कहा है कि वह अपने टीवी लाइनअप का विस्तार करने जा रही है। इसमें 300 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल्स उपलब्ध होंगे।
  • IND vs ENG T20I Live Streaming: भारत-इंग्लैंड टी20 मैच लाइव आज, यहां देखें फ्री!
    भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का आगाज आज से होने जा रहा है। सीरीज में 5 मैच होंगे जिसका पहला मैच आज भारतीय समयानुसार रात 10 बजे से होगा। आयरलैंड के खिलाफ सीरीज हारने के बाद टीम इंडिया के पास अब स्वयं को टी20 विश्व चैंपियन साबित करने का नया मौका होगा।
  • WhatsApp में Ads नहीं देखने तो देने होंगे पैसे? आने वाला है नया पेड सिस्टम
    WhatsApp भविष्य में Status और Channels सेक्शन से विज्ञापन हटाने के लिए पेड सब्सक्रिप्शन ऑप्शन दे सकता है। एंड्रॉयड अथॉरिटी ने WhatsApp के Android वर्जन 2.26.3.9 में कुछ ऐसे टेक्स्ट स्ट्रिंग्स देखे हैं, जिनमें “Status & Channels without ads” के लिए सब्सक्रिप्शन का जिक्र है, जो ad-free अनुभव के लिए सब्सक्रिप्शन की ओर इशारा करते हैं। फिलहाल इसकी कीमत और लॉन्च टाइमलाइन साफ नहीं है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह सुविधा सभी देशों में मिलेगी या कुछ चुनिंदा रीजन तक सीमित रहेगी। इससे पहले WhatsApp में ads की टेस्टिंग को लेकर यूजर्स की नाराजगी सामने आ चुकी है।
  • दुनिया के किसी भी देश के TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें फोन पर लाइव
    अपने स्मार्टफोन या लैपटॉप पर सिर्फ एक ही क्लिक में आसानी से दुनिया के किसी भी देश के स्पोर्ट्स, न्यूज, कार्टून या मनोरंजन के लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं। गूगल पर जाकर TV Garden टाइप करके सर्च करना है, यहां पर ग्लोबल और स्थानीय लाइव टीवी चैनल फ्री में ऑनलाइन देखने की सुविधा मिलती है। आप जिस देश के लाइव टीवी चैनल देखना चाहते हैं, उसका चयन करने के बाद आपको उस चैनल का चयन करना होगा।
  • अब LG Smart TV में बिना पैसे खर्च किए देखिए 100 से ज्यादा चैनल्स!
    LG India ने अपने फ्री एड-सपोर्टेड टीवी (FAST) सर्विस LG Channels को एक्सपैंड करते हुए 100 से ज्यादा चैनल्स का एक्सेस देने की घोषणा की है। इस सर्विस का मकसद LG Smart TV यूजर्स को बिना किसी सब्सक्रिप्शन या पेमेंट के फ्री कंटेंट देना है। LG Channels एक फ्री एड-सपोर्टेड टीवी प्लेटफॉर्म है, जो यूजर्स को मनोरंजन, म्यूजिक, न्यूज, किड्स, और लाइफस्टाइल जैसी कई कैटेगरीज में कंटेंट ऑफर करता है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी सेट-टॉप बॉक्स या एक्स्ट्रा सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं पड़ती।
  • Google Free TV Channel: गूगल TV पर देखें 800 से ज्यादा चैनल बिल्कुल फ्री! बस करना होगा ये काम
    गूगल नया LIVE TV एक्सपीरियंस शुरू करने जा रही है, जिसके तहत कंपनी 800 से ज्यादा चैनल फ्री में देखने की सुविधा देने जा रही है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »