TCL ने स्टोर्स से वापस लिए Google TV पर चलने वाले टीवी मॉडल्स! ये है कारण

जो ग्राहक इन टीवी मॉडल्स को खरीद चुके हैं उन्हें सॉफ्टवेयर समस्या से निजात दिलाने के लिए कंपनी ने लेटेस्ट अपडेट ज़ारी किया है। लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल की जानकारी कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज के माध्यम से उपलब्ध कराई है।

TCL ने स्टोर्स से वापस लिए Google TV पर चलने वाले टीवी मॉडल्स! ये है कारण
ख़ास बातें
  • इनमें कंपनी के चारों टीवी मॉडल्स शामिल
  • मौजूदा TLC Google TV ग्राहकों के लिए पेश किया है लेटेस्ट अपडेट
  • लेटेस्ट अपडेट की जानकारी सपोर्ट पेज पर दी गई है
विज्ञापन
TCL कंपनी टीवी क क्षेत्र में एक जाना-पहचाना नाम है। यूं तो कंपनी ने अपने टीवी मॉडल्स में Roku ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल करती है। लेकिन ग्राहकों को सभी तरह के विकल्प देने के लिए कंपनी ने अपने टीवी पोर्टफोलियो में एंड्रॉयड टीवी मॉडल्स के साथ-साथ Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम को भी शामिल किया हुआ है। हालांकि, अब कंपनी के गूगल टीवी ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले टीवी मॉडल्स को स्टोर्स से वापस ले लिया है। दरअसल, इसकी वजह सॉफ्टवेयर सिस्टम में आ रही समस्या को बताया जा रहा है। जबकि जो ग्राहक टीवी को खरीद चुके हैं वह इस समस्या से लेटेस्ट अपडेट के जरिए मुक्ति पा सकते हैं।

Gizmochina की लेटेस्ट रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि TCL कंपनी ने अपने Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करने वाले टीवी मॉडल्स को स्टोर्स से हटा दिया है, जिसकी वजह डिवाइस में आ रही सॉफ्टवेयर समस्या है। इनमें कंपनी के चारों टीवी मॉडल्स शामिल है, 50-inch (50S546), 55-inch (55S546), 65-inch (65S546) और 75inch (75S546)।

वहीं, जो ग्राहक इन टीवी मॉडल्स को खरीद चुके हैं उन्हें सॉफ्टवेयर समस्या से निजात दिलाने के लिए कंपनी ने लेटेस्ट अपडेट ज़ारी किया है। लेटेस्ट अपडेट इंस्टॉल की जानकारी कंपनी ने अपने सपोर्ट पेज के माध्यम से उपलब्ध कराई है।

गौरतलब है कि गूगल टीवी पर काम करने वाले टीएलसी टीवी को सॉफ्टवेयर के अलावा हर पहलुओं पर अच्छे रिव्यू प्राप्त हुए थे। उम्मीद करते हैं कंपनी जल्द इन टीवी मॉडल्स को अच्छे अनुभव के साथ मार्केट में पेश करेगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TCL, TCL Google tv
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  2. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  3. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  4. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  5. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  6. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  8. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  9. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  10. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »