Google ने फ्लैट व्हाइट कॉफी के नाम बनाया आज का डूडल, जानें पूरा इतिहास

Google ने आज यानी कि 11 मार्च, 2024 को खास अंदाज में एनिमेटेड डूडल तैयार किया है। Doodle के जरिए गूगल फ्लैट व्हाइट कॉफी को सेलिब्रेट कर रहा है जो कि एक लोकप्रिय एस्प्रेसो-बेस्ड ड्रिंक है। इसकी शुरुआत सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुई थी। यह डूडल भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। आइए गूगल के इस डूडल में फ्लैट व्हाइट कॉफी दिखाए जाने के क्या मायने हैं।

Google ने फ्लैट व्हाइट कॉफी के नाम बनाया आज का डूडल, जानें पूरा इतिहास

Photo Credit: Google

ख़ास बातें
  • Google ने आज फ्लैट व्हाइट कॉफी के लिए एनिमेटेड डूडल तैयार किया है।
  • फ्लैट व्हाइट कॉफी एक लोकप्रिय एस्प्रेसो-बेस्ड ड्रिंक है।
  • फ्लैट व्हाइट कॉफी की शुरुआत सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुई।
विज्ञापन
Google ने आज यानी कि 11 मार्च, 2024 को खास अंदाज में एनिमेटेड डूडल तैयार किया है। Doodle के जरिए गूगल फ्लैट व्हाइट कॉफी डे को सेलिब्रेट कर रहा है जो कि एक लोकप्रिय एस्प्रेसो-बेस्ड ड्रिंक है। इसकी शुरुआत सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में हुई थी। यह डूडल भारत समेत दुनिया के कई देशों में दिखाई देगा। आइए गूगल के इस डूडल में फ्लैट व्हाइट कॉफी दिखाए जाने के क्या मायने हैं।


फ्लैट व्हाइट कॉफी का इतिहास


11 मार्च को फ्लैट व्हाइट को साल 2011 में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी में जोड़ा गया था। फ्लैट व्हाइट में एस्प्रेसो शॉट के साथ स्टीम मिल्क होता है। ऐसा अनुमान है कि इसे पहली बार ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में परोसा गया था। ऐसा माना जाता है कि यह कॉफी पहली बार 1980 के दशक के दौरान सिडनी और ऑकलैंड के मेनू में नजर आई थी। एक फ्लैट व्हाइट एस्प्रेसो शॉट से बना होता है जिसके ऊपर स्टीम मिल्क और माइक्रो-फोम की एक पतली परत होती है। इसे आमतौर पर सिरेमिक कप में परोसा जाता है।

फ्लैट व्हाइट उन कॉफी लवर्स के बीच लोकप्रिय है जो कम झाग चाहते हैं क्योंकि फ्लैट व्हाइट कैपुचिनो या लाटे की तुलना में "फ्लैट" होता है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कई कैफे में आमतौर पर बरिस्ता काफी को आकर्षक बनाने के लिए अपने स्किल का इस्तेमाल करते हैं और सुंदर डिजाइन बनाते हैं, जिससे ज्यादा ग्राहक प्रभावित होते हैं।

बीते कुछ सालों में कॉफी कल्चर में काफी बदलाव आया है और फ्लैट व्हाइट तैयार करने के तरीके भी बदल गए हैं। पहले फ्लैट व्हाइट पूरे दूध से बनाया जाता था, लेकिन आजकल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में इसे जई के दूध समेत प्लांट बेस्ड मिल्क के साथ तैयार किया जा रहा है। फ्लैट व्हाइट काफी लोकप्रिय हो गई है और दुनिया भर में पसंदीदा बन गई है। इसने काफी लोगों को खुश किया है और कई देशों में यह बहुत अहम बन गई है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Google Doodle, Flat White Coffee
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »