• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Flipkart की अगली सेल 15 दिसंबर से, स्मार्टफोन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर ऑफर

Flipkart की अगली सेल 15 दिसंबर से, स्मार्टफोन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर ऑफर

फ्लिपकार्ट और सेल का अनोखा रिश्ता है। इस ई-कॉमर्स साइट पर एक सेल खत्म होते ही दूसरी की तैयारी शुरू हो जाती है। अब फ्लिपकार्ट ने न्यू पिंच सेल का ऐलान किया है। मज़ेदार बात यह है कि अभी एक दिन पहले ही बिग शॉपिंग डेज सेल का समापन हुआ था।

Flipkart की अगली सेल 15 दिसंबर से, स्मार्टफोन सहित कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट पर ऑफर
ख़ास बातें
  • अब फ्लिपकार्ट ने न्यू पिंच सेल का ऐलान किया है
  • अभी एक दिन पहले ही बिग शॉपिंग डेज सेल का समापन हुआ था
  • इस सेल में Xiaomi Mi A1 और Vivo V7 सहित कई स्मार्टफोन पर ऑफर होंगे
विज्ञापन
फ्लिपकार्ट और सेल का अनोखा रिश्ता है। इस ई-कॉमर्स साइट पर एक सेल खत्म होते ही दूसरी की तैयारी शुरू हो जाती है। अब फ्लिपकार्ट ने न्यू पिंच सेल का ऐलान किया है। मज़ेदार बात यह है कि अभी एक दिन पहले ही बिग शॉपिंग डेज सेल का समापन हुआ था। फ्लिपकार्ट की अगली सेल 15 दिसंबर को शुरू होगी और 17 दिसंबर तक चलेगी। इस सेल में Xiaomi Mi A1 और Vivo V7 सहित कई स्मार्टफोन पर ऑफर होंगे। इसके अलावा एलईडी टीवी, लैपटॉप, डिजिटल कैमरा, हेडफोन, मोबाइल एक्सेसरी, पावर बैंक और अन्य प्रोडक्ट पर भी छूट मिलेगी। Flipkart ने सैमसंग गैलेक्सी ऑन नेक्स्ट 64 जीबी पर 'ऑफर ऑफ द ईयर' होने की भी जानकारी दी है। ऑफर और डील के अलावा ग्राहकों के पास बिना ब्याज वाले ईएमआई और एक्सचेंज छूट का विकल्प रहेगा। खरीदारी करने के लिए एचडीएफसी क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने वाले ग्राहक 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट पाएंगे।

अभी फ्लिपकार्ट सेल में मिलने वाले सभी ऑफर का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, न्यू पिंच डे सेल में मिलने वाले कुछ ऑफर के बारे में जानकारी ज़रूर दी है। मोबाइल एक्सेसरी, लैपटॉप और हेडफोन जैसे प्रोडक्ट पर 80 फीसदी तक छूट देखने को मिलेगी। टेलीविज़न सेट भी 80 प्रतिशत तक के डिस्काउंट के साथ आएंगे। इसके अलावा एक्सचेंज और बिना ब्याज वाले ईएमआई का भी विकल्प होगा। फ्लिपकार्ट ने मोबाइल डिवाइस से संबंधित किसी भी ऑफर के बारे में जानकारी नहीं दी है। हालांकि, शाओमी मी ए1 और वीवो वी7 की तस्वीर का इस्तेमाल हुआ है जिसके बगल में लिखा है, "massive discounts to celebrate the New Year!"

उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ई-कॉमर्स साइट सभी ऑफर और डील से पर्दा उठाएगी। फ्लिपकार्ट ने यह जानकारी ज़रूर दी है कि Samsung On Nxt  64 जीबी को बेहद आकर्षक कीमत में बेचा जाएगा। याद रहे कि इस फोन को अप्रैल महीने में 16,900 रुपये में लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौजूद है। इसमें ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम दिए गए हैं। एंड्रॉयड मार्शमैलो पर चलने वाले इस हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बैटरी 3300 एमएएच की है।

पिछले हफ्ते फ्लिपकार्ट पर बिग शॉपिंग डेज सेल का आयोजन हुआ था। इस सेल में iPhone X, iPhone 7, Xiaomi Mi A1 और Google Pixel 2 जैसे स्मार्टफोन सस्ते में बिके थे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »