Flipkart सेलः Xiaomi Mi A1, Honor 9i समेत कई स्मार्टफोन पर छूट

Flipkart बिग शॉपिंग डेज सेल का आगाज़ हो गया है। ग्राहक 9 दिसंबर तक इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर दी जा रही छूट का फायदा उठा सकेंगे। सेल में फ्लिपकार्ट द्वारा मोबाइल, टैबलेट, टेलीविज़न, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट सस्ते में बेचे जा रहे हैं।

Flipkart सेलः Xiaomi Mi A1, Honor 9i समेत कई स्मार्टफोन पर छूट
ख़ास बातें
  • Flipkart बिग शॉपिंग डेज सेल का आगाज़ हो गया है
  • ग्राहक 9 दिसंबर तक वेबसाइट पर दी जा रही छूट का फायदा उठा सकेंगे
  • एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके अतिरिक्त 10 फीसदी छूट पा सकते हैं
विज्ञापन
Flipkart बिग शॉपिंग डेज सेल का आगाज़ हो गया है। ग्राहक 9 दिसंबर तक इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर दी जा रही छूट का फायदा उठा सकेंगे। सेल में फ्लिपकार्ट द्वारा मोबाइल, टैबलेट, टेलीविज़न, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट सस्ते में बेचे जा रहे हैं। इसके अलावा ग्राहक किसी भी खरीदारी के लिए एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके अतिरिक्त 10 फीसदी छूट पा सकते हैं। इसके लिए कम से कम 4,999 रुपये की खरीदारी करनी होगी और सर्वाधिक छूट 1,600 रुपये की होगी। ऐसा नहीं है कि डील सिर्फ छूट तक ही सीमित है। ग्राहकों को एक्सचेंज डिस्काउंट, बायबैक गारंटी और बिना ब्याज वाले ईएमआई के ऑफर हैं। फ्लिपकार्ट सेल के पहले दिन दिए जा     रहे कुछ बेहतरीन ऑफर हमने आपके लिए ढूंढ कर निकाले हैं।

Google Pixel 2 64 जीबी
हाल ही में लॉन्च किए गए गूगल पिक्सल 2 को पहली बार छूट के साथ बेचा जा रहा है। बिग शॉपिंग डेज सेल में गूगल इस स्मार्टफोन को छूट के साथ 49,999 रुपये में बेच रही है, जबकि इसकी एमआरपी 61,000 रुपये है। छूट सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है। आप किसी भी बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करके 10,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पा सकते हैं। वहीं, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 18,000 रुपये की छूट मिलेगी।

अगर आप अपने पुराने OnePlus 3 या OnePlus 3T स्मार्टफोन को एक्सचेंज करते हैं तो एक्सचेंज पर 3,000 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। सभी ऑफर पर गौर किया जाए तो इस कीमत में Google Pixel 2 एक शानदार ऑफर है। याद रहे कि गूगल पिक्सल 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। रियर कैमरा 12.2 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का।

कीमतः 49,999 रुपये (एमआरपी 61,000 रुपये)

Google Pixel 2 XL

गूगल पिक्सल 2 एक्सएल पर भी छूट दी गई है। गूगल पिक्सल 2 एक्सएल को 67,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस फोन की एमआरपी 73,000 रुपये है।  पुराने फोन को एक्सचेंज करके आप 18,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं। चुनिंदा फोन के साथ 3,000 रुपये की और छूट मिलेगी। क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर आपको अतिरिक्त 8,000 रुपये की छूट मिलेगी। Google Pixel 2 XL में 6 इंच का क्वाडएचडी+ डिस्प्ले है। यह फोन भी स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आता है।

कीमतः 67,999 रुपये (एमआरपी 73,000 रुपये)

ऐप्पल आईफोन 8 प्लस 64 जीबी

ऐप्पल आईफोन 8 प्लस 64 जीबी को 68,999 रुपये में बेचा जा रहा है। एमआरपी 73,000 रुपये है। अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं तो आपको अतिरिक्त 1,600 रुपये की छूट मिलेगी। इसके अलावा आईफोन 8 प्लस के साथ 99 रुपये में बायबैक गारंटी दी जा रही है। iPhone 8 Plus में 5.5 इंच का रेटिना एचडी डिस्प्ले है और ऐप्पल का अपना ए11 बायोनिक चिपसेट है। फोन में डुअल कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर 12 मेगापिक्सल के दो कैमरे हैं। फ्रंट पैनल का सेंसर 7 मेगापिक्सल का है।

कीमतः 68,999 रुपये (एमआरपी 73,000 रुपये)

Apple iPhone 7 32 जीबी
ऐप्पल आईफोन 7 का 32 जीबी वेरिएंट 39,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि इसकी एमआरपी 49,000 रुपये है। एसबीआई क्रेडिट कार्ड के साथ ग्राहक अतिरिक्त 1,600 रुपये की छूट पा सकते हैं। एक्सचेंज ऑफर में सर्वाधिक छूट 18,000 रुपये की है। आईफोन 7 में 4.7 इंच का रेटिना एचडी डिस्प्ले है। इसका प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और फ्रंट कैमरा 7 मेगापिक्सल का।

कीमत: 39,999 रुपये (एमआरपी 49,000 रुपये)

Honor 9i 64 जीबी
फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में हॉनर 9आई के 64 जीबी वेरिएंट को 2,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जा रहा है। 19,999 रुपये की एमआरपी वाला यह फोन 17,999 रुपये में उपलब्ध है। पुराने फोन को एक्सचेंज करके ग्राहक सर्वाधिक 17,000 रुपये की छूट पा सकते हैं। हॉनर 9आई में 5.9 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन हुवावे 659 चिपसेट और 4 जीबी रैम के साथ आता है।

कीमत: 17,999 रुपये (एमआरपी 19,999 रुपये)

इसके अलावा कंपनी द्वारा iPhone X की अब तक की सबसे बड़ी सेल का दावा किया गया है। ग्राहक Xiaomi Mi A1 और Moto X4 के 4 जीबी रैम वेरिएंट पर 2,000 रुपये की छूट पा सकते हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में कम्युनिटी मैनेजर हैं। इन्हें टेक्नोलॉजी ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »