• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए चमकदार रही फेस्टिव सेल्स, SUV की सबसे अधिक डिमांड

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए चमकदार रही फेस्टिव सेल्स, SUV की सबसे अधिक डिमांड

पिछले कुछ महीनों से SUV की डिमांड बढ़ रही है और फेस्टिव सीजन में भी इस सेगमेंट में बड़ी संख्या में बिक्री हुई है

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए चमकदार रही फेस्टिव सेल्स, SUV की सबसे अधिक डिमांड

कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स लगभग आठ प्रतिशत बढ़ी है

ख़ास बातें
  • Audi और Mercedes ने भी फेस्टिव सीजन में रिकॉर्ड बिक्री की है
  • नई कारों के लॉन्च, कंज्यूमर सेंटीमेंट मजबूत होने से डिमांड बढ़ी है
  • Hyundai की Exter SUV को कस्टमर्स काफी पसंद कर रहे हैं
विज्ञापन
देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए नवरात्रि के पहले दिन से शुरू हुई 42 दिन की फेस्टिव सेल जोरदार रही है। इस वर्ष इस अवधि के दौरान व्हीकल्स की सेल्स ने रिकॉर्ड बनाया है। फेस्टिवल की अवधि प्रत्येक वर्ष नवरात्रि के पहले दिन से शुरू होकर धनतेरस के 15 दिन बाद तक मानी जाती है। 

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के अनुसार, इस अवधि में पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत बढ़ी है। पिछले कुछ महीनों से SUV की डिमांड बढ़ रही है और फेस्टिव सीजन में भी इस सेगमेंट में बड़ी संख्या में बिक्री हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में डिमांड में रिकवरी से टू-व्हीलर्स की सेल्स में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स लगभग आठ प्रतिशत बढ़ी है। इसके अलावा थ्री-व्हीलर्स की सेल्स में सबसे अधिक लगभग 41 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। पिछले वर्ष जापान को पीछे छोड़कर दुनिया में भारत तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट बन गया था। इस मार्केट में पहले स्थान पर चीन और दूसरे पर अमेरिका है। 

प्रीमियम कारें बनाने वाली Audi और Mercedes ने भी फेस्टिव  सीजन में रिकॉर्ड सेल्स की है। नई कारों के लॉन्च, कंज्यूमर सेंटीमेंट मजबूत होने से डिमांड में तेजी आई है। जर्मनी की लग्जरी कार कंपनी मर्सिडीज बेंज ने दशहरा, धनतेरस और दिवाली पर कारों की रिकॉर्ड डिलीवरी की है। इससे कस्टमर्स के रिस्पॉन्स का संकेत मिल रहा है। मर्सिडीज को उम्मीद है कि इस वर्ष कंपनी की रिकॉर्ड सेल्स रहेगी। हालांकि, सप्लाई चेन में रुकावटों से मर्सिडीज के लिए चुनौती बरकरार रह सकती है। इससे कंपनी के SUV के प्रोडक्शन पर असर पड़ सकता है। मर्सिडीज को नए और अपडेटेड मॉडल्स के लॉन्च से बिक्री की रफ्तार बढ़ाने में सहायता मिली है। कंपनी के पास पेट्रोल और डीजल इंजन वाले मॉडल्स के अलावा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) भी हैं। 

दक्षिण कोरिया की ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai की Exter SUV को कस्टमर्स काफी पसंद कर रहे हैं। कंपनी को इसके लिए एक लाख से ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं। इसे लगभग चार महीने पहले लॉन्च किया गया था। ह्युंडई का इस वर्ष देश में छह लाख यूनिट की सेल्स का टारगेट है और इसे पूरा करने में Exter का बड़ा योगदान हो सकता है। Hyundai Exter का मुकाबला Tata Motors की Punch, Nissan की Magnite, Renault की Kiger और Maruti Suzuki की Fronx से है। 
  

  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »