Hyundai की Exter SUV के लिए मिली 1 लाख से ज्यादा बुकिंग्स

इसका मुकाबला Tata Motors की Punch, Nissan की Magnite, Renault की Kiger और Maruti Suzuki की Fronx से है

Hyundai की Exter SUV के लिए मिली 1 लाख से ज्यादा बुकिंग्स

हाल ही में कंपनी ने Exter के चार वेरिएंट्स के प्राइस में 16,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी

ख़ास बातें
  • इसे लगभग चार महीने पहले लॉन्च किया गया था
  • Exter में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है
  • ह्युंडई का इस वर्ष देश में छह लाख यूनिट की सेल्स का टारगेट है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Hyundai की Exter SUV को कस्टमर्स काफी पसंद कर रहे हैं। कंपनी को इसके लिए एक लाख से ज्यादा बुकिंग्स मिली हैं। इसे लगभग चार महीने पहले लॉन्च किया गया था। ह्युंडई का इस वर्ष देश में छह लाख यूनिट की सेल्स का टारगेट है और इसे पूरा करने में Exter का बड़ा योगदान हो सकता है। 

Hyundai Exter का मुकाबला Tata Motors की Punch, Nissan की Magnite, Renault की Kiger और Maruti Suzuki की Fronx से है। इस माइक्रो SUV के कुछ फीचर्स इस सेगमेंट में पहली बार दिए गए हैं। इसमें स्टैंडर्ड के तौर पर छह एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक डिस्ट्रीब्यूशन, पार्किंग सेंसर्स, सेंट्रल लॉकिंग, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल और हाई-स्पीड अलर्ट मिलते हैं। पिछले महीने ह्युंडई ने Exter के छह वेरिएंट्स में से चार के प्राइस में 16,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। इसे छह लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। 

इसके टॉप एंड वेरिएंट SX (O) कनेक्ट में सबसे कम लगभग 5,000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। इसमें डुअल-टोन और ऑटोमैटिक गियर बॉक्स दिया गया है। कंपनी ने इसके SX(O) कनेक्ट वेरिएंट का प्राइस सबसे अधिक 16,000 रुपये बढ़ाया है। इसमें डुअल-टोन के साथ मैनुअल ट्रांसमिशन है। इसके अन्य वेरिएंट्स लगभग 10,400 रुपये महंगे हुए हैं। Exter के टॉप-एंड वेरिएंट का प्राइस बढ़कर लगभग 10.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) हो गया है। हालांकि, इसके एंट्री लेवल EX and SX(O) कनेक्ट वेरिएंट्स के प्राइस में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

Exter में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है जो 83 पीएस की पावर और 11.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 1.2 लीटर के बाई-फ्यूल पेट्रोल और सीएनजी इंजन का भी विकल्प है, जो 69 पीएस की पावर और 95.2 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका डिजाइन ह्युंडई के नए डिजाइन सिस्टम पर बेस्ड है, जिसमें एच-शेप एलईडी डीआरएल के साथ स्प्लिट हेडलैंप सेटअप मिलता है। इसके ऊपर के हिस्से में टर्न इंडिकेटर और नीचे हेडलैंप क्लस्टर है। Exter मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर, ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 19.2 किलोमीटर प्रति लीटर और सीएनजी में 27.1 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »