Fastag का आज से बदला नियम, ऐसे चेक करें ब्लैकलिस्ट है या नहीं और बैलेंस

FASTag के नए नियम आज से लागू हो गए हैं।

Fastag का आज से बदला नियम, ऐसे चेक करें ब्लैकलिस्ट है या नहीं और बैलेंस

Photo Credit: NPCI

FASTag का बैलेंस चेक करने के लिए आपको NPCI की वेबसाइट पर जाना होगा।

ख़ास बातें
  • FASTag के नए नियम आज से लागू हो गए हैं।
  • FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है।
  • FASTag का बैलेंस चेक करने के लिए आपको NPCI की वेबसाइट पर जाना होगा।
विज्ञापन
FASTag के नए नियम आज से लागू हो गए हैं। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 28 जनवरी को एक सर्कुलर में कहा कि FASTag पेमेंट अब टोल प्लाजा पर टैग स्कैन होने के बाद से एक तय समय में समय के अंदर वेरिफाइड किया जाएगा। आइए FASTag के इन नियमों के बारे में जानते हैं।

FASTag एक इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम है जो टोल प्लाजा पर कैशलेस पेमेंट की अनुमति देती है। यह लिंक किए गए बैंक अकाउंट, प्रीपेड वॉलेट या पेमेंट ऐप से ऑटोमैटिक तौर पर टोल चार्ज काटने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है। FASTag स्टिकर व्हीकल की विंडशील्ड पर चिपकाया जाता है। जब व्हीकल टोल बूथ के पास पहुंचता है, तो RFID सेंसर टैग को स्कैन करते हैं और लिंक किए गए अकाउंट से चार्ज लेते हैं। इसके बाद बैरियर खुल जाता है, जिससे व्हीकल निकल जाता है।


FASTags का नया नियम


अगर FASTags को ब्लैकलिस्ट किया जाता है, हॉटलिस्ट पर रखा जाता है, या टोल बूथ पर पहुंचने से 60 मिनट से ज्यादा समय तक लो बैलेंस के तौर पर लिस्ट किया जाता है तो ट्रांजेक्शन रिजेक्ट कर दिया जाएगा। अगर कोई FASTag स्कैन होने के बाद 10 मिनट तक ब्लैकलिस्टेड रहता है, तो पेमेंट भी रिजेक्ट कर दी जाएगी। अगर सभी शर्तें पूरी होती हैं, तो सिस्टम एरर कोड 176 के साथ ट्रांजेक्शन को रिजेक्ट कर देगा। व्हीकल से दंड के तौर पर टोल चार्ज का डबल चार्ज लिया जाएगा।

यूजर्स के पास अब अपने FASTag स्टेटस को सुधारने के लिए टोल बूथ पर पहुंचने से पहले 70 मिनट का समय है। अगर ट्रांजेक्शन के प्रयास के 10 मिनट के अंदर फास्टैग को रिचार्ज किया जाता है, तो यूजर्स पेनल्टी वापसी के लिए पा सकते हैं और सिर्फ स्टैंडर्ड टोल चार्ज का भुगतान कर सकते हैं। अगर टोल रीडर से गुजरने के 15 मिनट से ज्यादा समय बाद टोल ट्रांजेक्शन प्रोसिड की जाती है तो यूजर्स को अतिरिक्त चार्ज का सामना करना पड़ सकता है।


कैसे चेक करें स्टेटस और बैलेंस


FASTag का बैलेंस चेक करने के लिए आपको NPCI की वेबसाइट पर जाना होगा। इस लिंक पर क्लिक करके आप उस पेज पर पहुंच जाएंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  4. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  6. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  7. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  8. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  9. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  10. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »