भारत से पहले बांग्लादेश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च कर सकते हैं Elon Musk

भारत में सैटेलाइट स्पेक्ट्रम को प्रशासनिक तरीके से एलोकेट किया जा सकता है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio की भी यह सर्विस लॉन्च करने की योजना है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 फरवरी 2025 19:00 IST
ख़ास बातें
  • बांग्लादेश ने मस्क को स्टारलिंक की सर्विस शुरू करने का निमंत्रण दिया है
  • भारत में स्टारलिंक ने इस सर्विस को लॉन्च करने के लिए आवेदन किया है
  • देश में स्टारलिंक को Bharti Airtel और रिलायंस जियो से टक्कर मिल सकती है

मस्क की कंपनी स्टारलिंक की भारत में भी यह सर्विस उपलब्ध कराने की योजना है

बिलिनेयर Elon Musk की कंपनी Starlink की भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च करने की योजना है। हालांकि, इससे पहले स्टारलिंक की यह सर्विस बांग्लादेश में शुरू हो सकती है। बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख सलाहकार Muhammad Yunus ने मस्क को स्टारलिंक की सर्विस शुरू करने का निमंत्रण दिया है। 

हाल ही में मस्क को लिए एक पत्र में युनुस ने कहा है कि मस्क के बांग्लादेश के दौरे से उन्हें उन युवाओं से मिलने का मौका मिलेगा जो इस प्रमुख टेक्नोलॉजी के मुख्य लाभार्थियों में शामिल होंगे। युनुस का कहना है, "बांग्लादेश के इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ स्टारलिंक की कनेक्टिविटी को इंटीग्रेट करने का विशेषतौर पर युवाओं और कमजोर तबके की महिलाओं पर बड़ा असर होगा।" इसके साथ ही युनुस ने अपने उच्च प्रतिनिधि, Khalilur Rahman को बांग्लादेश में स्टारलिंक की सर्विस के लॉन्च के लिए जरूरी कार्य को अगले 90 दिनों में पूरा करने का निर्देश दिया है। इससे पहले युनुस ने स्टारलिंक की सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस को शुरू करने के मुद्दे पर मस्क के साथ टेलीफोन पर बातचीत की थी। 

भारत में सैटेलाइट स्पेक्ट्रम को प्रशासनिक तरीके से एलोकेट किया जा सकता है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio की भी यह सर्विस लॉन्च करने की योजना है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि स्टारलिंक ने टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) की ओर से लोकल डेटा स्टोरेज सरकार की ओर से डेटा इंटरसेप्शन से जुड़ी शर्तों के लिए औपचारिक तौर पर सहमति दी है। देश में इस सर्विस के लाइसेंस को हासिल करने के लिए सभी कंपनियों को इन शर्तों को मानना होगा। इस रिपोर्ट में कहा गया था कि स्टारलिंक ने इसके लिए आवेदन को स्वीकृति मिलने तक कुछ शर्तों में छूट देने का निवेदन किया था लेकिन सरकार ने विदेशी कंपनियों को कोई भी छूट देने से मना कर दिया था। 

DoT की ओर से सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए किसी विदेशी कंपनी को लाइसेंस नहीं दिया गया है। देश में स्टारलिंक को Bharti Airtel और रिलायंस जियो से टक्कर मिल सकती है। अगले कुछ महीनों में टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (DoT) की ओर से इस स्पेक्ट्रम को एलोकेट किया जा सकता है। हालांकि, रिलायंस जियो ने इस स्पेक्ट्रम के लिए ऑक्शन कराने की मांग की थी। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.