दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ

पिछले वर्ष दिसंबर में मस्क ने 600 अरब डॉलर की नेटवर्थ हासिल करने वाले दुनिया के पहले शख्स बनने की उपलब्धि हासिल की थी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X में भी मस्क की बड़ी हिस्सेदारी है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 जून 2026 22:49 IST
ख़ास बातें
  • SpaceX के शेयर की स्टॉक मार्केट पर प्रॉफिट के साथ लिस्टिंग हुई है
  • इस रॉकेट कंपनी की वैल्यू बढ़ने से मस्क की वेल्थ में काफी बढ़ोतरी हुई है
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर टेस्ला में भी मस्क की बड़ी हिस्सेदारी है

रॉकेट कंपनी SpaceX के शेयर की शुक्रवार को स्टॉक मार्केट पर प्रॉफिट के साथ लिस्टिंग हुई है

इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी रखने वाली Tesla और रॉकेट कंपनी SpaceX के चीफ Elon Musk ने दुनिया का पहला ट्रिलिनेयर बनने की उपलब्धि हासिल की है। SpaceX के शेयर की शुक्रवार को स्टॉक मार्केट पर प्रॉफिट के साथ लिस्टिंग से मस्क की वेल्थ में बढ़ोतरी हुई है। 

कुछ मार्केट एनालिस्ट्स ने SpaceX के शेयर की इनिशियल पब्लिक ऑफऱ (IPO) के प्राइस से मुनाफे पर लिस्टिंग को लेकर आशंका जताई थी। हालांकि, SpaceX के शेयर की 135 डॉलर के IPO के प्राइस से लगभग 11 प्रतिशत प्रॉफिट के साथ 150 डॉलर पर लिस्टिंग हुई है। इसके बाद स्पेस मिशंस से जुड़ी इस कंपनी का शेयर लगभग 164 डॉलर तक गया है। मस्क की मौजूदा नेटवर्थ में टेस्ला और SpaceX में उनकी हिस्सेदारी शामिल है। SpaceX के शेयर की स्टॉक मार्केट पर अच्छी शुरुआत के साथ ही मस्क ने ट्रिलिनेयर का खिताब भी हासिल किया है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और कुछ अन्य कंपनियों में भी मस्क की बड़ी हिस्सेदारी है। इससे पहले ई-कॉमर्स और टेक्नोलॉजी कंपनी Amazon के फाउंडर Jeff Bezos को पीछे छोड़कर मस्क ने दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति के तौर पर अपना नाम दर्ज कराया था। पिछले वर्ष दिसंबर में मस्क ने 600 अरब डॉलर की नेटवर्थ हासिल करने वाले दुनिया के पहले शख्स बनने की उपलब्धि हासिल की थी। सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली मस्क के कंपनी Starlink को भारत में सर्विस शुरू करने के लिए अप्रूवल मिलने में देरी का SpaceX के शेयर की लिस्टिंग पर असर होने की आशंका थी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ है और SpaceX ने प्रॉफिट के साथ स्टॉक मार्केट में शुरुआत की है। 

भारत में मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स के तहत आने वाली सिक्योरिटी एजेंसियों ने देश में स्टारलिंक की सर्विस शुरू करने के लिए अंतिम मंजूरी को रोक दिया है। इसके पीछे ईरान में स्टारलिंक को लाइसेंस नहीं मिलने के बावजूद इसके सैटेलाइट टर्मिनल्स के इस्तेमाल से जुड़ी रिपोर्ट्स प्रमुख कारण है। इससे भू-राजनीतिक संकट की स्थिति में इस अमेरिकी कंपनी को कंट्रोल करने की अथॉरिटीज की क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। देश में स्टारलिंक को लगभग एक वर्ष पहले ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (GMPCS) लाइसेंस दिया गया था। हालांकि, इस लाइसेंस से कंपनी को सिर्फ अपने कामकाज के लिए तैयारी करने और एग्रीमेंट्स साइन करने की अनुमति मिली थी। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  2. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  5. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  6. Volvo EX90 भारत में Rs 1 करोड़ 26 लाख में लॉन्च; 625km रेंज, एडवांस्ड ADAS के साथ धांसू सेफ्टी फीचर्स
  7. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  9. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.