Dish TV ने लॉन्च किए तीन नए कॉम्बो पैक, कीमत 169 रुपये से शुरू

Dish TV ने स्वागत क्रिकेट बांगला पैक उतारा है। यह 219 रुपये प्रति महीने का है। पैक 234 चैनलों के साथ आता है। इसका एचडी वर्ज़न स्वागत क्रिकेट बांगला एचडी के नाम से आता है।

Dish TV ने लॉन्च किए तीन नए कॉम्बो पैक, कीमत 169 रुपये से शुरू
ख़ास बातें
  • डिश टीवी ने स्वागत बांगला पैक भी पेश किया है
  • Dish TV के ये तीनों कॉम्बो पैक बांगला सब्सक्राइबर्स के लिए हैं
  • संपूर्ण बांगला एचडी पैक का दाम 207 रुपये है
विज्ञापन
Dish TV ने अपने बांगला सब्सक्राइबर्स के लिए तीन नए कॉम्बो पैक पेश किए हैं। इन्हें संपूर्ण बांगला, स्वागत बांगला और स्वागत क्रिकेट बांगला के नाम से जाना जाएगा। नए पैक एसडी के साथ एचडी वर्ज़न में भी आते हैं और इनकी कीमत 169 रुपये से शुरू होती है। डिश टीवी के नए कॉम्बो पैक में सर्वाधिक 234 चैनल मिलते हैं। अगस्त महीने में इस डीटीएच कंपनी ने केरल के लिए अतिरिक्त कॉम्बो पैक मार्केट में उतारे थे। इसके अलावा केरल में इनएक्टिव ग्राहकों के लिए नए रीचार्ज ऑफर्स पेश किए गए थे।

Dish TV वेबसाइट की लिस्टिंग के मुताबिक, नए कॉम्बो पैक में संपूर्ण बांगला पैक भी है जिसमें 169 रुपये प्रति महीने में 196 एसडी चैनल मिलते हैं। इसी पैक को एचडी में भी लिया जा सकता है। संपूर्ण बांगला एचडी पैक का दाम 207 रुपये है। एचडी वेरिएंट में भी सब्सक्राइबर्स के लिए 196 चैनल उपलब्ध होंगे।

अगर आपको स्पोर्ट्स चैनल चाहिए तो Dish TV ने स्वागत क्रिकेट बांगला पैक उतारा है। यह 219 रुपये प्रति महीने का है। पैक 234 चैनलों के साथ आता है। इसका एचडी वर्ज़न स्वागत क्रिकेट बांगला एचडी के नाम से आता है। एचडी वर्ज़न में कुल 235 चैनल मिलेंगे। इसका शुल्क 334 रुपये प्रति महीने होगा। स्वागत क्रिकेट बांगला पैक कंपनी के मौज़ूदा क्लासिक बांगला क्रिकेट पैक का अपग्रेड है जिसमें 211 रुपये प्रति महीने के दर में 207 चैनल मिलते हैं।

इन दोनों कॉम्बो पैक के अलावा डिश टीवी ने स्वागत बांगला पैक भी पेश किया है। इस पैक में 218 चैनल मिलते हैं और शुल्क 204 रुपये प्रति महीने लगता है। ग्राहक इसका एचडी वर्ज़न भी खरीद सकते हैं। 229 चैनल वाले स्वागत बांगला एचडी की कीमत 306 रुपये प्रति महीने है।

नए कॉम्बो पैक के बारे में सबसे पहले जानकारी DreamDTH द्वारा दी गई। हालांकि, गैजेट्स 360 ने स्वतंत्र तौर पर इन पैक को डिश टीवी की वेबसाइट पर वैरिफाई किया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »