Deloitte ने 3 सालों के अंदर भारत में हायर किए 50 हजार से ज्यादा लोग!

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 के लॉन्च के समय से लेकर अब तक कंपनी ने 125 नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशंस को सपोर्ट किया है।

Deloitte ने 3 सालों के अंदर भारत में हायर किए 50 हजार से ज्यादा लोग!

Photo Credit: Deloitte

Deloitte ने देश के आईआईटी (IIT) कॉलेजों के साथ भी भागीदारी की है।

ख़ास बातें
  • भारत में कंपनी 5 करोड़ लोगों को करेगी तैयार
  • कंपनी दुनियाभर में 2030 तक 10 करोड़ प्रोफेशनल्स को करेगी तैयार
  • फर्म ने देश के आईआईटी (IIT) कॉलेजों के साथ भी भागीदारी की है
विज्ञापन
Deloitte ने भारत में पिछले 3 सालों में 50 हजार के लगभग प्रोफेशनल लोगों को कंपनी में शामिल किया है। डेलॉइट एक ऑडिट व कंसल्टिंग फर्म है जिसके पास दुनिया में प्रोफेशनल्स का सबसे बड़ा नेटवर्क है। कंपनी ने खुलासा किया है कि उसने भारत में अपने वर्कफोर्स को पिछले 3 सालों में दोगुना कर लिया है। कंपनी ने आगे आने वाले समय के लिए भी घोषणा की है कि वह प्रोफेशनल्स में इन्वेस्टमेंट करना जारी रखेगी। 

Deloitte Touche Tohmatsu India LLP ने पिछले तीन सालों में बड़ी संख्या में पेशेवरों को हायर किया है। कंपनी का कहना है कि वह स्किल बिल्डिंग पर ही ध्यान देकर लेकर चल रही है ताकि तकनीकी रूप से विकास को दिशा दे सके। टेलीग्राफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने भारत में पिछले तीन सालों में 50 हजार लोगों को हायर किया है। साथ ही उत्तर भारत में पराली जलाने की समस्या से जुड़ा एक बड़ा प्रोजेक्ट भी कंपनी ने पूरा कर लिया है। जिसके लिए फर्म का कहना है कि इस प्रोजेक्ट के जरिए वह उत्तर भारत में पराली जलाने वाले मुद्दे हल करने में काफी मदद कर सकती है। 

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी भारत में सीखने के अवसर लोगों को उपलब्ध करवाती रहेगी। इसके लिए फर्म ने देश के आईआईटी (IIT) कॉलेजों के साथ भी भागीदारी की है। जिससे कि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पिछड़ेपन को सुधारा जा सके। अगले तीन सालों में Deloitte इनोवेशन, लीडरशिप और डिजिटल क्षेत्र पर ही अपना ध्यान बनाए रखेगी, ऐसा कहा गया है। डेलॉइट वर्ल्डक्लास का लक्ष्य है कि वह दुनियाभर में 2030 तक 10 करोड़ प्रोफेशनल्स को करियर के लिए तैयार करेगी जिसमें कि वह उन्हें एजुकेशन और स्किल बिल्डिंग के जरिए अवसरों के काबिल बनाएगी। अकेले भारत में कंपनी का लक्ष्य 5 करोड़ लोगों को इसके लिए तैयार करने का है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 के लॉन्च के समय से लेकर अब तक कंपनी ने 125 नॉन प्रॉफिट ऑर्गेनाइजेशंस को सपोर्ट किया है। इनमें उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, ओडिशा, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और राजस्थान के संगठन शामिल हैं। हरियाणा में 2022 में फर्म ने सफलतापूर्वक एक प्रोजेक्ट पूरा किया जिसमें वह पराली जलाने के मामलों को 69% तक कम करने में कामयाब रही। राज्य के 8 जिलों में कंपनी इस प्रोजेक्ट का विस्तार करना चाहती है जिनमें से पराली जलाने के 90% के लगभग मामले सामने आते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »