कोरोना से प्रभावित देशों से यात्रियों का दिल्ली एयरपोर्ट पर होगा टेस्ट

चीन में कोरोना के Omicron BF.7 वेरिएंट के कारण संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और अमेरिका में भी नए मामले मिल रहे हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 दिसंबर 2022 16:02 IST
ख़ास बातें
  • चीन में कोरोना के Omicron BF.7 वेरिएंट के कारण स्थिति बिगड़ रही है
  • भारत में कोविड के मामलों की संख्या कम है
  • जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और अमेरिका में भी नए मामले मिल रहे हैं

इन देशों में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड शामिल हैं

पिछले कुछ सप्ताह में चीन और कुछ अन्य देशों में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण केंद्र सरकार ने ऐसे देशों से आने वाले सभी यात्रियों के लिए दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कोविड की टेस्टिंग अनिवार्य कर दी है। इन देशों में चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और थाईलैंड शामिल हैं। 

हेल्थ मिनिस्टर Mansukh Mandaviya ने ट्वीट कर बताया, "दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार से चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया और थाईलैंड से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड का टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। कोविड के बढ़ते मामलों के मद्देनजर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।" इसके अलावा केंद्र सरकार ने सभी राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि सभी मेडिकल ऑक्सिजन इक्विपमेंट सही तरीके से कार्य कर रहे हों। इस महामारी से निपटने के लिए मेडिकल ऑक्सिजन सभी हॉस्पिटल्स में एक महत्वपूर्ण रिसोर्स है। 
Advertisement

चीन में कोरोना के Omicron BF.7 वेरिएंट के कारण संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ी है। इसके अलावा जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील और अमेरिका में भी नए मामले मिल रहे हैं। भारत में कोविड के मामलों की संख्या कम है। हालांकि, कोरोना से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए मेडिकल सुविधाओं का मजबूत होना बहुत महत्वपूर्ण है। 

इस महामारी की शुरुआत चीन से मानी जाती है। चीन में कोरोना के मामले दोबारा तेजी से बढ़ रहे हैं और इसके BF.7 वेरिएंट के कारण वहां हालात बिगड़ रहे हैं। हॉस्पिटल्स में बड़ी संख्या में मरीज भर्ती हैं और स्वास्थ्य व्‍यवस्‍थाएं चरमरा गई हैं। चीन से आ रही रिपोर्ट्स ने पूरी दुनिया को चौंका दिया है। इस सप्ताह चीन के एक हॉस्पिटल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, जिसमें देखा जा सकता है कि एक डॉक्‍टर काम के बोझ के कारण इतना थक गया कि अपनी कुर्सी पर ही गिर गया। विशेषज्ञों का दावा है कि अगले 90 दिनों में चीन की 60 फीसदी जनसंख्या और पूरी दुनिया की 10 फीसदी जनसंख्या को यह संक्रमण हो सकता है। चीन में यह स्थिति तब है, जब शी-जिनपिंग की लीडरशिप वाला यह देश ‘जीरो-कोविड पॉलिसी' को फॉलो करता है। कोरोना के मामलों में तेजी आने पर शहरों में लॉकडाउन लगा दिया जाता है। महामारी विशेषज्ञ एरिक फेगल-डिंग ने चीन में कोरोना की खराब स्थिति के लिए थर्मोन्यूक्लियर बैड शब्‍द का इस्‍तेमाल किया है। इसका मतलब है कि चीन में हॉस्पिटल्स पर बहुत अधिक बोझ हैं और वे इसे संभाल नहीं पा रहे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  6. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  8. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  4. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  5. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  7. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  8. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  9. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.