हाई-स्पीड चैलेंज के दौरान यह कार 503.17 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंच गई।
Photo Credit: NDTV
BYD Yangwang U9 Xtreme ने प्रोडक्शन व्हीकल्स के लिए स्पीड का एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।
BYD Yangwang U9 Xtreme ने स्पीड के मामले में नया रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी की इलेक्ट्रिक हाइपर कार ने 500 किलोमीटर प्रतिघंटा से ज्यादा की रफ्तार हासिल कर ली है जो कि प्रोडक्शन व्हीकल्स के लिए नया वर्ल्ड स्पीड रिकॉर्ड बन गया है। यह हाई स्पीड चुनौती अबू धाबी में पूरी की गई है। इस कारनामे को FIA और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने भी दर्ज किया है। U9 Xtreme पहली ऐसी हाइपर कार बन गई है जिसने 500km प्रतिघंटे से भी ज्यादा की स्पीड हासिल की है।
BYD Yangwang U9 Xtreme ने प्रोडक्शन व्हीकल्स के लिए स्पीड का एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है।NDTV के अनुसार हाई-स्पीड चैलेंज के दौरान, यह कार 503.17 किमी/घंटा की रफ्तार तक पहुंच गई। इलेक्ट्रिक व्हीकल ने यह उपलब्धि अबू धाबी में E11 हाईवे के एक बंद हिस्से पर हासिल की। FIA और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसे मान्यता दी है। इसी के साथ Yangwang U9 Xtreme आधिकारिक तौर पर 500 किमी/घंटा की सीमा को पार करने वाली पहली प्रोडक्शन कार बन गई है। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इसका वीडियो भी शेयर किया है जिसे हजारों लोग देख चुके हैं।
BYD's electric hypercar crossed 500 km/h 👀 The Yangwang U9 Xtreme hit 503.17 km/h on a closed highway in Abu Dhabi on 1 November 2026. The FIA says it is the first production car to do it. ⚡ Power: 4 motors, one at each wheel, about 3,019 PS together 🔋 Battery system: 1,200V, up from 800V. Higher voltage means less heat and more power 🌬️ Rear wing: the team tilted it more overnight. That pushes the rear down so the tyres grip the road at high speed 🔧 Suspension: they changed the software of the shock absorbers so the car bounces less on small bumps 🛞 Tyres: special racing-style tyres, with the air pressure tuned Day 1: best run was 490 km/h. The team worked all night on the car Day 2: the second run gave 503.17 km/h It was a real public highway, closed for the run. They swept it to remove tiny wire bits that could damage the tyres. Only 7 km of straight road was available. It won two Guinness records: fastest production car and fastest electric production car. Before this, the same car did 496.22 km/h in Germany in September 2025.
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) November 8, 2026
इससे पहले कार ने ऐसी ही कोशिश की थी जब 2025 में इसने 496.22 km/h की रफ्तार हासिल की थी। जर्मनी की एक टेस्टिंग फैसिलिटी में इसे ट्राई किया गया था। कहा गया है कि 503.17 km/h की रफ्तार पर कार ने प्रति सेकेंड 140 मीटर की दूरी तय की। इस इलेक्ट्रिक कार को 1,200V के हाई-वोल्टेज प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। कार में 4 मोटर लगी हैं। ये 30,000 rpm की स्पीड हासिल कर सकती हैं। कुल आउटपुट 2,220 kW बताया गया है।
इतनी स्पीड पर सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए मेकर्स ने खास ध्यान रखा है। इसके लिए इलेक्ट्रिक गाड़ी के टायरों को खास डिजाइन किया गया है। साथ ही बेहतरीन ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है। कूलिंग आर्किटेक्चर और बॉडी कंट्रोल सिस्टम को विशेष रूप से अल्ट्रा-हाई-स्पीड पर चलने के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज