भारत में तेजी से बढ़ रहा ब्रॉडबैंड मार्केट, पार किया 100 करोड़ सब्सक्राइबर्स का आंकड़ा

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने बताया है कि देश में पिछले वर्ष नवंबर में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या 100 करोड़ से अधिक हो गई है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जनवरी 2026 18:24 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो का 51 करोड़ ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के साथ पहला स्थान है
  • Bharti Airtel का 31.42 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दूसरा रैंक है
  • भारत में इंटरनेट के रेट अन्य देशों की तुलना में कम हैं

पिछले कुछ वर्षों में देश में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है

देश में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या 100 करोड़ से अधिक हो गई है। इस मार्केट में Reliance Jio का 51 करोड़ से अधिक ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स के साथ पहला स्थान है। कंपनी के पास 49.69 करोड़ वायरलेस और लगभग 1.35 करोड़ फिक्स्ड-लाइन ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स हैं। भारत में इंटरनेट के रेट अन्य देशों की तुलना में सस्ते हैं। इस वजह से पिछले कुछ वर्षों में देश में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है। 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एक स्टेटमेंट में बताया है कि देश में पिछले वर्ष नवंबर में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या 100 करोड़ से अधिक हो गई है। पिछले वर्ष अक्टूबर में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या लगभग 99.98 करोड़ की थी। इनमें से लगभग 95.49 करोड़ वायरलेस नेटवर्क और 4.48 करोड़ फिक्स्ड-लाइन सब्सक्राइबर्स थे। TRAI ने बताया है कि नवंबर में ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स की संख्या 100 करोड़ से अधिक हो गई है। इस मार्केट में Bharti Airtel का 31.42 करोड़ सब्सक्राइबर्स के साथ दूसरा स्थान है। कंपनी के पास 30.42 करोड़ वायरलेस और एक करोड़ से अधिक फिक्स्ड-लाइन ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स हैं। 

Advertisement

नए मोबाइल सब्सक्राइबर्स को जोड़ने में भी रिलायंस जियो सबसे आगे रही है। कंपनी ने नवंबर में 13.88 लाख कस्टमर्स को जोड़ा है। रिलायंस जियो के कुल मोबाइल सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 48.6 करोड़ हो गई है। भारती एयरटेल को 12.15 लाख नए सब्सक्राइबर्स मिले हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने 4.21 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। हाल ही में BSNL ने 4G सर्विस को लॉन्च किया था। इसका कंपनी को फायदा मिल रहा है। BSNL ने 5G नेटवर्क के लिए ट्रायल को भी पूरा कर लिया है। पिछले कुछ वर्षों से वित्तीय मुश्किलों का सामना कर रही Vi क 10.11 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। इसके अलावा सरकारी टेलीकॉम कंपनी MTNL ने 7,350 वायरलेस सब्सक्राइबर्स को गंवाया है। 

वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या पिछले वर्ष नवंबर में बढ़कर 4.75 करोड़ पर पहुंच गई है। अक्टूबर में यह संख्या लगभग 4.67 करोड़ सब्सक्राइबर्स की थी। इस सेगमेंट में रिलायंस जियो ने सबसे अधिक 1.7 लाख नए सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है। Tata Teleservices को लगभग 89,650 नए सब्सक्राइबर्स मिले हैं। भारती एयरटेल के नए वायरलेस सब्सक्राइबर्स की संख्या 79,756 की है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  6. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.