Bharat Mobility: इस साल फ्री में घूमें Auto Expo, भारत मोबिलिटी शो 2025 का फ्री पास ऐसे पाएं

भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में एंट्री पास फ्री पा सकते हैं।

Bharat Mobility: इस साल फ्री में घूमें Auto Expo, भारत मोबिलिटी शो 2025 का फ्री पास ऐसे पाएं

Photo Credit: Bharat Mobility

देश का सबसे बड़ा ऑटो शो 17 जनवरी से शुरू होने जा रहा है।

ख़ास बातें
  • Expo में बड़ी-बड़ी व्हीकल मेकर कंपनियां अपने प्रोडक्ट पेश करेंगी।
  • Bharat Mobility Expo को फ्री में विजिट किया जा सकता है।
  • Expo इस बार दिल्ली-एनसीआर में तीन जगहों पर आयोजित होगा।
विज्ञापन
भारत मोबिलिटी (Bharat Mobility) ग्लोबल एक्सपो देश का सबसे बड़ा ऑटो शो है जो 17 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। पहले इसे Auto Expo के नाम से जाना जाता था। Bharat Mobility Expo में बड़ी-बड़ी व्हीकल मेकर कंपनियां दुनियाभर से अपने प्रोडक्ट पेश करेंगी जिसमें आम लोग भी इन प्रोडक्ट्स का दीदार कर सकते हैं। आम लोगों के लिए इस बार खुशखबरी यह है कि Bharat Mobility Expo को फ्री में विजिट किया जा सकता है। इसके लिए बस उन्हें रजिस्ट्रेशन करवाना होगा और फ्री पास हासिल कर इसे निशुल्क देखा जा सकेगा। इवेंट कहां होगा और रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया हम आपको यहां पर विस्तार से बताने जा रहे हैं। 

कहां होगा भारत मोबिलिटी एक्सपो
Bharat Mobility Global Expo इस बार दिल्ली-एनसीआर में तीन जगहों पर आयोजित होगा। दिल्ली में यह प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में होगा जो कि इसका सबसे खास सेंटर बताया जा रहा है। यहां पर विजिटर्स मोटर शो, टायर शो, बैटरी शो, मोबिलिटी टेक, स्टील इनोवेशन और इंडिया साइकल शो जैसे इवेंट्स देख सकेंगे। 

दूसरे सेंटर की बात करें तो यह दिल्ली के द्वारका में स्थित यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा जहां पर ऑटो एक्सपो कंपोनेंट्स शो का नजारा लिया जा सकता है। जैसा कि नाम से भी पता चलता है, यहां पर विभिन्न प्रकार की गाड़ियों के कल-पुर्जे दिखाए जाएंगे। तीसरे सेंटर की बात करें तो यह ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित होगा। यहां पर भारत कंस्ट्रक्शन इक्विपमेंट एक्सपो होगा, जिसमें कंस्ट्रक्शन से जुड़े उपकरणों को दिखाया जाएगा। 

फ्री पास के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में एंट्री पास फ्री पा सकते हैं। इसके लिए यूजर को www.bharat-mobility.com पर रजिस्टर करवाना होगा। जैसा कि हमने पहले भी बताया है, यहां पर कोई रजिस्ट्रेशन फीस नहीं लगेगी। यूजर अपना नाम और ईमेल आईडी भरकर यहां पर रजिस्टर करवा सकते हैं। 

इसके बाद आपको ईमेल पर एक QR कोड प्राप्त होगा। यह क्यूआर कोड ही आपका एंट्री पास होगा। एक बात नोट कर लें कि एक्सपो की शुरुआत 17 जनवरी से होने जा रही है, लेकिन 17 और 18 जनवरी का दिन मीडिया, डीलर्स और स्पेशल गेस्ट आदि के लिए रखा गया है। आम लोग इसमें 19 जनवरी से विजिट कर सकेंगे। एक्सपो 22 जनवरी तक चलेगा। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 130 बर्तनों की एकबार में सफाई! Xiaomi ने लॉन्च किया Smart Dishwasher Pro, जानें कीमत
  2. 15 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP ट्रिपल कैमरा वाला स्मार्टफोन!
  3. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
  4. Apple के लिए iPhone 17 सबसे ज्यादा डिमांड वाली स्मार्टफोन सीरीज 
  5. Xiaomi Smart Band 10 Pro धांसू फीचर्स के साथ लीक! मई में हो सकता है लॉन्च
  6. Huawei Nova 15 Max में मिलेगी 8500mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा, लॉन्च डेट लीक
  7. iQOO Z11, iQOO Z11x का ग्लोबल लॉन्च 6 मई को! 12GB रैम के साथ मिलेगा पावरफुल चिपसेट, Geekbench पर आया नजर
  8. Vivo का लेटेस्ट फोन 50MP तीन कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  9. 2500W पावर वाला चार्जर Belkin ने किया लॉन्च, 7 डिवाइस एकसाथ करता है चार्ज, जानें कीमत
  10. 17 हजार से सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP तीन कैमरा वाला फोन! सबसे बड़ा डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »