कंपनी ने Harrier EV का मैन्युफैक्चरिंग के लिए तैयार वर्जन पेश किया है। इसकी मैन्युफैक्चरिंग जल्द शुरू की जा सकती है। Bharat Mobility Expo में इस इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया गया था। इसका डिजाइन इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाली Harrier के समान है। हालांकि, इसमें कुछ विशेष EV एलिमेंट्स इसे पेट्रोल से चलने वाली Harrier से अलग करते हैं। इसमें क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल बंपर के लिए नए डिजाइन के साथ दी गई है।
कंपनी ने Activa e को डीलरशिप्स पर पहुंचाना शुरू कर दिया है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को Bharat Mobility Global Expo में लॉन्च किया गया था। एक्टिवा इलेक्ट्रिक के लिए दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु में बुकिंग कराई जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Ola Electric के S1 Pro, Bajaj Auto के चेतक इलेक्ट्रिक, TVS Motor के iQube से होगा।
इस इलेक्ट्रिक SUV का क्रैश टेस्ट किया जा रहा है। e Vitara में सात एयरबैग्स दिए गए हैं। हाल ही में आयोजित हुए Bharat Mobility Global Expo में इसे प्रदर्शित किया गया था। इस इलेक्ट्रिक SUV का साइड इम्पैक्ट टेस्ट और फ्रंटल क्रैश टेस्ट सहित कई मापदंडों पर टेस्ट किया जा रहा है। e Vitara में डुअल इंटीग्रेटेड स्क्रीन दी गई है, जो इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर के डिस्प्ले के तौर पर कार्य करती है।
हाल ही में आयोजित Bharat Mobility Global Auto Expo में इसे प्रदर्शित किया गया था। कंपनी ने e Vitara की रेंज और कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की होगी। e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हो सकते हैं। सुजुकी की योजना आगामी वर्षों में अपने पोर्टफोलियो में छह EV मॉडल्स को शामिल करने की है।
हाल ही में आयोजित Bharat Mobility Global Auto Expo में इसे प्रदर्शित किया गया था। कंपनी ने e Vitara की रेंज और कुछ स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस इलेक्ट्रिक SUV की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 500 किलोमीटर की होगी। e Vitara में 49 kWh और 61 kWh के दो बैटरी पैक के विकल्प हो सकते हैं। सुजुकी की योजना आगामी वर्षों में अपने पोर्टफोलियो में छह EV मॉडल्स को शामिल करने की है।
Bharat Mobility Global Expo 2025 में Hyundai ने Hyundai Creta Electric को लॉन्च किया और Maruti ने Maruti Suzuki e-Vitara को शोकेस किया। Maruti Suzuki e-Vitara की अनुमानित एक्स शोरूम कीमत 17 लाख रुपये से शुरू होगी। वहीं Hyundai Creta Electric की एक्स शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये 23.50 लाख रुपये तक (इंट्रोडक्ट्री) है। Suzuki e-Vitara की रेंज 500 किमी और Creta Electric की रेंज 473 किमी है।
भारत और चीन के बीच तनाव के बावजूद BYD ने देश में अपने बिजनेस को बढ़ाया है। Bharat Mobility Global Expo में BYD ने Sealion 7 इलेक्ट्रिक SUV को पेश किया है। इससे पहले BYD के हैदराबाद की एक कंपनी के साथ मिलकर देश में लगभग एक अरब डॉलर के इनवेस्टमेंट से EV और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की योजना को केंद्र सरकार ने स्वीकृति नहीं दी थी।
Godawari Electric Motors ने Bharat Mobility Expo के दौरान दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं। ये Eblu Feo Z और Eblu Feo DX के नाम से लॉन्च किए गए हैं। Eblu Feo Z एक लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है जो छोटी दूरी तय करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। जबकि Eblu Feo DX कंपनी का एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्कूटर है। साथ में इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर Eblu Rozee ECO भी लॉन्च किया गया है।
Bharat Mobility Expo में प्रदर्शित किए गए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ कंपनी ने इंटरनल कम्बश्चन इंजन (ICE) वाले Access का नया वर्जन और फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल Gixxer SF 250 को भी दिखाया है। सुजुकी के e-Access का डिजाइन इसके पहले से मौजूद ICE वर्जन के समान है। इसमें LED हेडलैम्प और अनूठे डिजाइन के साथ एप्रन दिया गया है जिसमें दोनों तरफ टर्न इंडिकेटर्स हैं।
Bharat Mobility Global Expo 2025 में Yamaha ने लोकप्रिय Yamaha RX100 को शोकेस करने से लेकर Yamaha YZF-R7, Yamaha MT-09 SP और Yamaha Lander 250 को पेश किया है। Yamaha YZF-R7 में 689cc लिक्विड कूल्ड, क्रॉसप्लेन ट्विन इंजन दिया गया है। Yamaha MT-09 SP में 890cc इनलाइन 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है। Yamaha Lander 250 में 249cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है।
Hyundai Creta EV को आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को Bharat Mobility Expo 2025 में भारतीय बाजार के लिए लॉन्च किया गया। इवेंट में इसकी कीमत का खुलासा भी किया गया है, जिससे पता चलता है कि यह Tata Curvv EV, Mahindra BE 6 और MG ZS EV जैसे मॉडल्स से टक्कर लेगी। Hyundai Creta EV को 18 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।
TVS ने चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 (Bharat Mobility Gloabal Expo 2025) में Jupiter CNG स्कूटर को पेश किया है। वर्तमान में TVS Jupiter CNG की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। पेट्रोल ज्यूपिटर 125 की कीमत 79,540 रुपये से 90,721 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि CNG वर्जन भी इसी प्राइस रेंज के आसपास लॉन्च हो।
Maruti Suzuki e-Vitara इलेक्ट्रिक कार Bharat Mobility Global Expo 2025 में पेश हुई है। e-Vitara में दो बैटरी ऑप्शन 49kWh और 61kWh दिए हैं जो कि हाई एफिशिएंसी मोटर को पावर प्रदान करती हैं। वहीं 61kWh वेरिएंट एक बार चार्ज होकर 500 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान करता है। ई विटारा तीन ड्राइव मोड इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स में आती है।
Tata Motors ने Bharat Mobility Global Expo 2025 में Tata Sierra ICE कॉन्सेप्ट मॉडल को शोकेस किया है। Tata Sierra ICE कॉन्सेप्ट का डिजाइन पहले शोकेस की गई Sierra EV कॉन्सेप्ट जैसा लगता है। साथ ही इस एसयूवी में टाटा के अन्य मॉडल से मिलता जुलता स्टाइलिंग भी शामिल है। Sierra का फ्रंट हिस्सा काफी सीधा है, इसमें चौड़ाई में एक एलईडी लाइट बार और एक ग्रिल है।
दिल्ली के भारत मंडपम में गाड़ियों का ‘मेला’ सज गया है। मारुति सुजुकी से लेकर टाटा, टोयोटा, होंडा, एमजी, मर्सडीज जैसी कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट शोकेस किए हैं। टूवीलर कंपनियां जैसे- ओला, इलेक्ट्रिक ‘गोल्ड’ स्कूटर दिखा रही है। ‘इलेक्ट्रिक वीकल’ तलाशने वालों के लिए ऑटो एक्सपो में बहुत कुछ है। मारुति सुजुकी ने e-vitara को दिखाया है। लगभग हर कंपनी EV सेगमेंट में दम दिखाना चाहती है।