Bharat Mobility Expo 2025

Bharat Mobility Expo 2025 - ख़बरें

  • Yamaha ने Auto Expo 2025 में 90 के दशक की लोकप्रिय Yamaha RX100 से लेकर Lander 250, MT-09 SP और YZF-R7 की शोकेस
    Bharat Mobility Global Expo 2025 में Yamaha ने लोकप्रिय Yamaha RX100 को शोकेस करने से लेकर Yamaha YZF-R7, Yamaha MT-09 SP और Yamaha Lander 250 को पेश किया है। Yamaha YZF-R7 में 689cc लिक्विड कूल्ड, क्रॉसप्लेन ट्विन इंजन दिया गया है। Yamaha MT-09 SP में 890cc इनलाइन 3 सिलेंडर इंजन दिया गया है। Yamaha Lander 250 में 249cc सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है।
  • Hyundai ने भारत में लॉन्च की 472 Km रेंज वाली Creta EV, कीमत Rs 18 लाख से शुरू
    Hyundai Creta EV को आधिकारिक तौर पर शुक्रवार को Bharat Mobility Expo 2025 में भारतीय बाजार के लिए लॉन्च किया गया। इवेंट में इसकी कीमत का खुलासा भी किया गया है, जिससे पता चलता है कि यह Tata Curvv EV, Mahindra BE 6 और MG ZS EV जैसे मॉडल्स से टक्कर लेगी। Hyundai Creta EV को 18 लाख रुपये (इंट्रोडक्टरी एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है।
  • TVS Jupiter CNG: TVS ने लॉन्च किया देश का पहला CNG स्कूटर, 1 किलोग्राम में चलेगा 84 KM
    TVS ने चल रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 (Bharat Mobility Gloabal Expo 2025) में Jupiter CNG स्कूटर को पेश किया है। वर्तमान में TVS Jupiter CNG की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। पेट्रोल ज्यूपिटर 125 की कीमत 79,540 रुपये से 90,721 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) के बीच है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि CNG वर्जन भी इसी प्राइस रेंज के आसपास लॉन्च हो।
  • 500 किमी रेंज के साथ Maruti Suzuki e-Vitara हुई Bharat Mobility Global Expo 2025 में पेश
    Maruti Suzuki e-Vitara इलेक्ट्रिक कार Bharat Mobility Global Expo 2025 में पेश हुई है। e-Vitara में दो बैटरी ऑप्शन 49kWh और 61kWh दिए हैं जो कि हाई एफिशिएंसी मोटर को पावर प्रदान करती हैं। वहीं 61kWh वेरिएंट एक बार चार्ज होकर 500 किमी से ज्यादा की रेंज प्रदान करता है। ई विटारा तीन ड्राइव मोड इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स में आती है।
  • 90 के दशक की दमदार एसयूवी Tata Sierra ICE हुई Bharat Mobility Global Expo 2025 में पेश, जानें खासियतें
    Tata Motors ने Bharat Mobility Global Expo 2025 में Tata Sierra ICE कॉन्सेप्ट मॉडल को शोकेस किया है। Tata Sierra ICE कॉन्सेप्ट का डिजाइन पहले शोकेस की गई Sierra EV कॉन्सेप्ट जैसा लगता है। साथ ही इस एसयूवी में टाटा के अन्य मॉडल से मिलता जुलता स्टाइलिंग भी शामिल है। Sierra का फ्रंट हिस्सा काफी सीधा है, इसमें चौड़ाई में एक एलईडी लाइट बार और एक ग्रिल है।
  • Auto Expo 2025 : ओला का ‘गोल्‍ड’ स्‍कूटर, होंडा का ‘छोटू’, कमाई कराने वाला थ्री वीलर… गाड़‍ियों के ‘मेले’ में आए अनोखे EV
    दिल्‍ली के भारत मंडपम में गाड़‍ियों का ‘मेला’ सज गया है। मारुति सुजुकी से लेकर टाटा, टोयोटा, होंडा, एमजी, मर्सडीज जैसी कंपनियों ने अपने प्रोडक्‍ट शोकेस किए हैं। टूवीलर कंपनियां जैसे- ओला, इलेक्ट्रिक ‘गोल्‍ड’ स्‍कूटर दिखा रही है। ‘इलेक्ट्रिक वीकल’ तलाशने वालों के लिए ऑटो एक्‍सपो में बहुत कुछ है। मारुति सुजुकी ने e-vitara को दिखाया है। लगभग हर कंपनी EV सेगमेंट में दम दिखाना चाहती है।
  • Bharat Mobility Global Expo 2025: PM मोदी ने किया देश के सबसे बड़े ऑटो एक्सपो का उद्घाटन
    प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार, 17 जनवरी, 2025 को भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो (Bharat Mobility Global Expo 2025) के दूसरे एडिशन का उद्घाटन किया। भारत मोबिलिटी Expo 17 जनवरी से 22 जनवरी, 2025 तक चलने वाला है। ऑटो एक्सपो नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित किया जा रहा है। उद्घाटन के दो दिन मीडिया को समर्पित हैं, जबकि 19 जनवरी से यह इवेंट आम जनता के लिए खुल जाएगा।
  • Bharat Mobility: इस साल फ्री में घूमें Auto Expo, भारत मोबिलिटी शो 2025 का फ्री पास ऐसे पाएं
    भारत मोबिलिटी (Bharat Mobility) ग्लोबल एक्सपो देश का सबसे बड़ा ऑटो शो है जो 17 जनवरी से शुरू होने जा रहा है। Bharat Mobility Expo में बड़ी-बड़ी व्हीकल मेकर कंपनियां दुनियाभर से अपने प्रोडक्ट पेश करेंगी। भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में एंट्री पास फ्री पा सकते हैं। इसके लिए यूजर को www.bharatmobility.com पर रजिस्टर करवाना होगा। आम लोग इसमें 19 जनवरी से विजिट कर सकेंगे।
  • Maruti Suzuki की 500 Km रेंज वाली e Vitara इलेक्ट्रिक SUV का भारत में लॉन्च कंफर्म! जानें क्या होगा खास?
    मारुति सुजुकी ने आधिकारिक तौर पर अपनी पहली इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट SUV, e Vitara का टीजर जारी किया है, जो 2025 भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के साथ भारत में कदम रखने के लिए पूरी तरह से तैयार है। भारत में यह Maruti Suzuki का पहला EV मॉडल होगा, जो अभी तक ICE, CNG और Hybrid मॉडल्स के लिए देश में सबसे बड़े ऑटोमोबाइल ब्रांड में से एक था और कुछ महीनों में EV सेगमेंट में अपनी पकड़ बनाने के उद्देश्य से उतरेगा।
  • Skoda की भारत में पहली इलेक्ट्रिक कार आ रही है 2025 में, फुल चार्ज में चलेगी 550 km, Tata Curvv EV को देगी टक्कर!
    Skoda ने अभी तक भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार पेश नहीं की है। स्कोडा ऑटो इंडिया ने सबसे पहले इस कार को भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो (Bharat Global Mobility Expo) में दिखाया था, जिसके बाद इसके इस साल फरवरी में लॉन्च होने की खबर थी। हालांकि, कंपनी ने EV के लॉन्च को आगे के लिए टाल दिया था। अब, एक लेटेस्ट रिपोर्ट में पता चला है कि Skoda भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को अगले साल, यानी 2025 में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है।
  • Upcoming Electric Scooters in India: Honda, TVS और Suzuki के धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर्स जल्द होंगे भारत में लॉन्च, जानें सब कुछ
    वर्तमान में इस सेगमेंट में Ola Electric, Bajaj Electric, TVS, Ather Energy का दाबदबा है और लोगों को Honda, Suzuki सहित कुछ नए खिलाड़ियों का इंतजार है। कुछ ऐसे नाम हैं, जो हमें जल्द सड़कों पर दौड़ते नजर आ सकते हैं। इनमें Honda और TVS के नए मॉडल्स भी शामिल हैं। इनमें से कुछ के 2025 की पहली छमाही में लॉन्च होने की उम्मीद की जा रही है। Bharat Mobility Global Expo 2025 नजदीक आ रहा है, जिसमें इनमें से कई मॉडल्स इच्छुक ई-स्कूटर ग्राहकों को लाइव देखने को मिल सकते हैं।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »