120 km की रेंज वाला Benling Believe इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Benling Believe इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 97,520 रुपये है।

120 km की रेंज वाला Benling Believe इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Benling Believe इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 97,520 रुपये है।

ख़ास बातें
  • Benling Believe इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 97,520 रुपये है
  • Believe स्कूटर 25 अगस्त से Beling शोरूम में खरीद के लिए होगा उपलब्ध
  • इसकी टॉप-स्पीड 75 kmph है
विज्ञापन
गुरुग्राम स्थित इलेक्ट्रिक-वाहन निर्माता बेनलिंग इंडिया (Benling India) ने अपना लेटेस्ट इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर Believe लॉन्च किया है। इलेक्ट्रिक स्कूटर को लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। कंपनी के दावे अनुसार, इसकी सिंगल चार्ज रेंज 120 km है। पावर के मामले में भी यह दमदार प्रतीत होती है, क्योंकि कंपनी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक स्कूटर 75 kmph की टॉप स्पीड पकड़ने में सक्षम है। Benling India का कहना है कुछ महीनों में Believe इलेक्ट्रिक स्कूटर की 3,000 यूनिट्स भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराई जाएगी।

प्रेस रिलीज के अनुसार, Benling Believe इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 97,520 रुपये है। नया इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर 25 अगस्त से कंपनी के शोरूम में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। जैसा कि हमने बताया, बेनलिंग इंडिया ने दावा किया है कि कुछ महीनों में Believe इलेक्ट्रिक स्कूटर की कुल 3 हजार यूनिट्स भारतीय बाजार उतारी जाएगी। वहीं, 9,000 यूनिट्स इस साल नवंबर तक तैयार होने की भी बात कही गई है। कंपनी ने अपना टार्गेट वित्त वर्ष 2023 में 1,20,000 डिलीवरी सेट किया है।

स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स की बात करें, तो Believe इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए Benling India ने एक न्यू जेनरेशन - LFP (लिथियम आयरन फॉस्फेट) से लैस बैटरी पैक को पेश किया है, जिसे स्वैप किया जा सकता है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.2 kW क्षमता की वाटरप्रूफ बीएलडीसी मोटर मिलती है। इस पावरट्रेन की बदौलत कंपनी के अनुसार, स्कूटर फुल चार्ज में 120 km की दूरी तय कर सकता है और इसकी टॉप-स्पीड 75 kmph है। स्कूटर का कुल वजन 248 किलोग्राम है।

LFP बैटरी पैक के साथ कंपनी माइक्रो चार्जर और ऑटो शटऑफ फीचर भी देती है। कंपनी का दावा है कि लगभग चार घंटे में बैटरी पैक को फुल चार्ज किया जा सकता है। नए बिलीव ई-स्कूटर में कीलेस स्टार्ट, एंटी-थेफ्ट अलार्म फीचर, रीजनरेटिव ब्रेकिंग, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी और पार्क-असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। इसके अलावा, इस स्कूटर में राइडर अपने मोबाइल फोन डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है। इसमें कई स्पीड मोड शामिल हैं और साथ ही इसमें रियल टाइम ट्रैकिंग फीचर भी मिलता है।

इसमें स्मार्ट ब्रेकडाउन असिस्ट फीचर भी शामिल है, जो यह सुनिश्चित करता है कि ब्रेकडाउन के बाद राइडर बस एक नॉब पकड़कर इसे 25 किलोमीटर तक और चला सके।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »