Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Samsung Galaxy S24 FE vs Google Pixel 9a: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Xiaomi ने भारत में नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro+ 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy S24 FE और Google Pixel 9a से हो रही है।

Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Samsung Galaxy S24 FE vs Google Pixel 9a: जानें कौन सा फोन है बेस्ट

Photo Credit: Xiaomi/Samsung/Google

Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Samsung Galaxy S24 FE vs Google Pixel 9a

ख़ास बातें
  • Redmi Note 15 Pro+ 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट है।
  • Google Pixel 9a में चौथी जेन का Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy S24 FE में Exynos 2400e प्रोसेसर मिलता है।
विज्ञापन

Xiaomi ने भारत में नया स्मार्टफोन Redmi Note 15 Pro+ 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy S24 FE और Google Pixel 9a से हो रहा है। Redmi Note 15 Pro+ 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट मिलता है। जबकि Google Pixel 9a में चौथी जेन का Tensor G4 प्रोसेसर है। वहीं Samsung Galaxy S24 FE में Exynos 2400e प्रोसेसर आता है। यहां हम आपको Redmi Note 15 Pro+ 5G, Google Pixel 9a और Samsung Galaxy S24 FE के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।

Redmi Note 15 Pro+ 5G vs Samsung Galaxy S24 FE vs Google Pixel 9a

कीमत और स्टोरेज


Redmi Note 15 Pro+ 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये है। वहीं Google Pixel 9a के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है। वहीं Samsung Galaxy S24 FE के 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 39,999 रुपये है।

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन

Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6.83 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3200 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। वहीं Google Pixel 9a में 6.3 इंच की एक्टुआ pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2424 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2700 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन है। वहीं Samsung Galaxy S24 FE में 6.7 इंच की फुल एचडी+ डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2340 पिक्‍सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

ऑपरेटिंग सिस्टम

Redmi Note 15 Pro+ 5G एंड्रॉयड 15 बेस्ड पर HyperOS 2 पर काम करता है। वहीं Google Pixel 9a एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं Samsung Galaxy S24 FE एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

प्रोसेसर

Redmi Note 15 Pro+ 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 4 चिपसेट है। वहीं Google Pixel 9a में चौथी जेन का Tensor G4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy S24 FE में Exynos 2400e प्रोसेसर मिलता है। 

कैमरा सेटअप

Redmi Note 15 Pro+ 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Google Pixel 9a के रियर में OIS सपोर्ट और f/1.7 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Samsung Galaxy S24 FE के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 10 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 


बैटरी बैकअप

Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Google Pixel 9a में 5,100mAh की बैटरी गई है। जबकि Samsung Galaxy S24 FE में 5100mAh की बैटरी मिलती है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Redmi Note 15 Pro+ 5G में वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल हैं। वहीं Google Pixel 9a में कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6E, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी 3.2 टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। वहीं Samsung Galaxy S24 FE में ड्यूल सिम 5G, LTE, वाई-फाई 6E, ब्‍लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Gemini में अपनी एक्टिविटी को कैसे करें मैनेज या डिलीट, यहां जानें पूरा तरीका
  2. WWDC 2026: iOS 27 से लेकर नए Siri AI और Gemini इंटीग्रेशन के साथ Apple की ये 10 बड़ी घोषणाएं
  3. 7500 रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां से होगा फायदा ही फायदा
  4. Infinix Smart 20 vs Lava Bold N2 5G vs Redmi A7 Pro: जानें 15000 में कौन सा है बेस्ट?
  5. WWDC 2026: iOS 27 हुआ लॉन्च, Siri AI, Apple Intelligence, नए कैमरा फीचर्स के साथ जानें सबकुछ
  6. Apple WWDC 2026: Apple ने खोला नए फीचर्स का पिटारा, Siri, कैमरा, OS में आए गजब के अपडेट्स, जानें सबकुछ
  7. Redmi K100 में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट 
  8. Redmi Turbo 5 में मिलेगी डुअल रियर कैमरा यूनिट, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  9. Amazon Mega Deal Days Sale: 12 हजार तक सस्ते में मिल रहे Vivo X300 FE, iQOO 15R, OnePlus Nord CE6 जैसे फोन!
  10. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y31s 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »