बजाज ऑटो कल लॉन्च करेगी दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल

इस मोटरसाइकिल को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है क्योंकि इस सेगमेंट में इसका कोई राइवल नहीं है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जुलाई 2024 19:14 IST
ख़ास बातें
  • पिछले कुछ दिनों से इस मोटरसाइकिल की टेस्टिंग की जा रही है
  • कंपनी ने CNG मोटरसाइकिल के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं दी है
  • इसकी मोटर दोनों प्रकार के फ्यूल पर चलने के लिए कम्पैटिबल होगी

इस मोटरसाइकिल में दो फ्यूल टैंक हो सकते हैं

बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Bajaj Auto शुक्रवार को दुनिया की पहली CNG मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी। पिछले कुछ दिनों से इस मोटरसाइकिल की टेस्टिंग की जा रही है। यह 100 cc से 125 cc के बीच हो सकती है। इस मोटरसाइकिल का प्राइस लगभग 95,000 रुपये होने की संभावना है। 

कंपनी ने CNG मोटरसाइकिल के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं दी है। ऐसी अटकल है कि इसे Freedom 125 कहा जाएगा। इस मोटरसाइकिल को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल सकता है क्योंकि इस सेगमेंट में इसका कोई राइवल नहीं है। बजाज ऑटो का कहना है कि इसे चलाने की कॉस्ट पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत तक कम होगी। कंपनी की CNG थ्री-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है। इस मोटरसाइकिल में दो फ्यूल टैंक हो सकते हैं। इनमें से एक पेट्रोल और अन्य CNG के लिए होगा। इसकी मोटर दोनों प्रकार के फ्यूल पर चलने के लिए कम्पैटिबल होगी। हालांकि, इसका प्राइस पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स से अधिक हो सकता है। इसका कारण इसकी मैन्युफैक्चरिंग कॉस्ट में बढ़ोतरी है। 

इस वर्ष कंपनी 400  cc वाली सिंगल सिलेंडर Pulsar भी पेश कर सकती है। कंपनी के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट लॉन्च किया गया है। इसे Chetak 2901 कहा जा रहा है। इसका प्राइस 95,998 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। यह White, Lime Yellow, Azure Blue, Red और Black कलर्स में उपलब्ध है। 

इसकी ARAI रेंज 120 किलोमीटर से अधिक की है। इसे खरीदने वाले कस्टमर्स के पास TecPac के साथ इसके फीचर्स को अपग्रेड करने का भी विकल्प होगा। TecPac से हिल होल्ड, रिवर्स, स्पोर्ट और इकोनॉमी मोड्स और म्यूजिक कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं। पिछले महीने बजाज ऑटो की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग सात प्रतिशत बढ़ी है। जून में कंपनी ने 1,77,207 यूनिट्स की बिक्री की है। पिछले वर्ष के इसी महीने में यह 1,66,292 यूनिट्स की थी। हालांकि, मई की तुलना में कंपनी की सेल्स में गिरावट हुई है। कंपनी के एक्सपोर्ट में पिछले महीने कमी हुई है। जून में कंपनी ने 1,26,439 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया। पिछले वर्ष के इसी महीने में कंपनी का एक्सपोर्ट 1,27,357 यूनिट्स का था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  4. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.