बजाज ऑटो का बिजनेस 100 देशों तक पहुंचा, ब्राजील में लगाई फैक्टरी

कंपनी की नई फैक्टरी Dominar मोटरसाइकिल्स की असेंबली और टेस्टिंग करेगी। इसकी वार्षिक कैपेसिटी सिंगल शिफ्ट में लगभग 20,000 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की होगी

बजाज ऑटो का बिजनेस 100 देशों तक पहुंचा, ब्राजील में लगाई फैक्टरी

कंपनी की CNG मोटरसाइकिल 5 जुलाई को लॉन्च की जाएगी

ख़ास बातें
  • कंपनी की नई फैक्टरी Dominar मोटरसाइकिल्स की असेंबली और टेस्टिंग करेगी
  • इस वर्ष कंपनी 400 cc वाली सिंगल सिलेंडर Pulsar को भी लॉन्च कर सकती है
  • इसकी CNG थ्री-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल Bajaj Auto ने ब्राजील में नई फैक्टरी लगाने के साथ दक्षिण अमेरिका में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है। कंपनी की नई फैक्टरी Dominar मोटरसाइकिल्स की असेंबली और टेस्टिंग करेगी। इसकी वार्षिक कैपेसिटी सिंगल शिफ्ट में लगभग 20,000 यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग की होगी। 

कंपनी की मौजूदगी 100 देशों तक हो गई है। इन देशों में यह अपनी मोटरसाइकिल्स और अन्य व्हीकल्स बेचती है। बजाज ऑटो के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Rakesh Sharma ने कहा, "ब्राजील में फैक्टरी के साथ हमने Dominar मोटरसाइकिल्स की डिमांड को पूरा करने के लिए कैपेसिटी बढ़ाई है। Dominar को लॉन्च के बाद से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। मैन्युफैक्चरिंग की नई क्षमता से हम डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क को बढ़ाने के साथ ही नए प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च कर सकेंगे।" 

बजाज ऑटो की CNG मोटरसाइकिल 5 जुलाई को लॉन्च की जाएगी। इसमें CNG और पेट्रोल के लिए दो फ्यूल टैंक हो सकते हैं। मोटरसाइकिल के मार्केट में यह एक बड़ा बदलाव ला सकती है। कंपनी ने बताया है कि इसे चलाने की कॉस्ट पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत तक कम होगी। कंपनी की CNG थ्री-व्हीलर्स के मार्केट में बड़ी हिस्सेदारी है। यह मोटरसाइकिल 100-150 cc के सेगमेंट में होगी। कंपनी की CNG मोटरसाइकिल में दो फ्यूल टैंक हो सकते हैं। इनमें से एक पेट्रोल और अन्य CNG के लिए होगा। इसकी मोटर दोनों प्रकार के फ्यूल पर चलने के लिए कम्पैटिबल होगी। हालांकि, इसका प्राइस पेट्रोल से चलने वाली मोटरसाइकिल्स से अधिक हो सकता है। इसका कारण इसकी मैन्युफैक्चरिंग की कॉस्ट में बढ़ोतरी है। 

इस वर्ष कंपनी 400  cc वाली सिंगल सिलेंडर Pulsar को भी लॉन्च कर सकती है। बजाज ऑटो के चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर को भी कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट लॉन्च किया गया है। इसे Chetak 2901 कहा जा रहा है। इसका प्राइस 95,998 रुपये (एक्स-शोरूम) का है। इसे White, Lime Yellow, Azure Blue, Red और Black कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी ARAI रेंज 120 किलोमीटर से अधिक की है। इसे खरीदने वाले कस्टमर्स के पास TecPac से इसके फीचर्स को अपग्रेड करने का भी विकल्प होगा। TecPac से हिल होल्ड, रिवर्स, स्पोर्ट और इकोनॉमी मोड्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  3. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  9. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »