• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • सिंगल चार्ज में 116 किलोमीटर की रेंज देने वाले Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर का शोरूम दिल्ली में खुला

सिंगल चार्ज में 116 किलोमीटर की रेंज देने वाले Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर का शोरूम दिल्ली में खुला

इस साल की शुरुआत में, Ather Energy ने दिल्ली में 450X की डिलीवरी शुरू की थी, लेकिन ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले एक्सपीरिएंस करने का कोई विकल्प नहीं था।

सिंगल चार्ज में 116 किलोमीटर की रेंज देने वाले Ather 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर का शोरूम दिल्ली में खुला

Ather 450X में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ म्यूज़िक कंट्रोल फीचर भी मिलता है

ख़ास बातें
  • Ather 450X और 450 Plus को अब दिल्ली में एक्सपीरिएंस करने का मौका
  • कंपनी ने दिल्ली में खोला अपना पहला रिटेल स्टोर
  • खरीदने के साथ चार्जिंग और सर्विस का भी रखेगा खयाल
विज्ञापन
भारतीय स्टार्टअप Ather Energy ने दिल्ली में अपना पहला शोरूम खोल दिया है। कंपनी अपने शोरूम को Ather Space कहती है। रिटेल शोरूम को दिल्ली के लाजपत नजर में खोला गया है। गुरुवार को कंपनी ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर शोरूम के 2 जुलाई को खुलने की घोषणा की थी। बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप का यह दसवां रिटेल आउटलेट है। Ather के पोर्टफोलियो में इस समय एक इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसका नाम Ather 450X है। इसका एक 'किफायती' वेरिएंट भी है, जिसे कंपनी Ather 450 Plus कहती है। दोनों में कीमत के साथ पावर और रेंज का भी अंतर है।

Ather Energy ने गुरुवार को अपने ट्वीटर हैंडल पर 2 जुलाई को दिल्ली में पहला रिटेल शोरूम खुलने की घोषणा की थी और आज कंपनी के CEO और फाउंडर तरुन मेहता (Tarun Mehta) ने ट्वीट कर दिल्ली में अपने पहले Ather Space शोरूम के खुलने की जानकारी दी है। तरुन का कहना है कि निकट भविष्य में कंपनी राजधानी में और भी शोरूम खोलने की योजना बना रही है। इस शोरूम में ग्राहक इलेक्ट्रिक स्कूटर की जानकारी ले सकते हैं और इसकी टेस्ट राइड भी कर सकते हैं। इस आउटलेट में इलेक्ट्रिक स्कूटर की सर्विस और चार्जिंग का इंतज़ाम भी होगा। यहां मौजूदा Ather इलेक्ट्रिक स्कूटर यूज़र्स अपने वाहन को चार्ज भी कर सकेंगे।

दिल्ली में 450X इलेक्ट्रिक स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1,32,426 रुपये होगी। वहीं, 450 Plus की कीमत 1,13,416 रुपये होगी। जैसा कि हमने बताया कि दोनों की पावर और कुछ फीचर्स में अंतर है। 

इस साल की शुरुआत में, Ather Energy ने दिल्ली में 450X की डिलीवरी शुरू की थी, लेकिन ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने से पहले एक्सपीरिएंस करने का कोई विकल्प नहीं था। अब, ग्राहक खरीदने से पहले इन स्कूटर की टेस्ट राइड ले सकते हैं। स्टार्टअप के शहर भर में स्थापित कुल 14 पब्लिक फास्ट चार्जिंग पॉइंट भी हैं, जिन्हें एथर ग्रिड (Ather Grid) कहा जाता है। ये ग्रीन पार्क, दिलशाद गार्डन, कृष्णा नगर और कनॉट प्लेस जैसी जगहों पर स्थित हैं। कंपनी का लक्ष्य इस साल के अंत तक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर चार्जिंग स्टेशनों की संख्या को दोगुना करना है। यहां तक कि एथर एनर्जी ग्राहकों को इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद के बाद उनके अपार्टमेंट और इमारतों में होम चार्जिंग पॉइंट स्थापित करने में भी मदद करेगी।

Ather 450X और 450 Plus में कई समानताओं के साथ कुछ अंतर हैं। दोनों में में 3 राइडिंग मोड्स मिलते हैं, जिमें इको, राइड और स्पोर्ट शामिल हैं। इन तीनों में रेंज का अंतर आता है। 450X में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ म्यूज़िक कंट्रोल विकल्प भी मिलते हैं। दोनों की पावर में अंतर है। 450 Plus की मोटर 5.4 kW की पीक पावर जनरेट करती है, जबकि 450X की मोटर 6 kW की पीक पावर जनरेट करती है। दोनों की ट्रू रेंज में भी अंतर है। प्लस वेरिएंट की रेंज 70 किलोमीटर है, जबकि महंगा वेरिएंट आपको 85 किलोमीटर की ट्रू रेंज देगा। हालांकि इसकी सर्टिफाइड रेंज 116 किलोमीटर है। महंगा वेरिएंट 0-40 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड 3.3 सेकंड में पकड़ सकता है, जबकि सस्ता वेरिएंट इसमें 3.9 सेकंड का समय लगाता है। चार्जिंग स्पीड में भी अंतर है। 450X को 10 मिनट चार्ज कर 15 किलोमीटर चलाया जा सकता है, जबकि 450 Plus 10 मिनट के चार्ज पर 10 किलोमीटर चलता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »