Ather 450S अब देगा और लंबी रेंज, बड़ी बैटरी के साथ आया 'ऑफोर्डेबल' वेरिएंट! जानें कीमत
यदि आप Ather 450 सीरीज के किसी नए और किफायती रेंज-बूस्टेड वेरिएंट की तलाश कर रहे थे, तो अब आपके पास एक और ऑप्शन है। कंपनी ने नए 3.7kWh बैटरी वेरिएंट वाला Ather 450S भारत में लॉन्च किया है। इसमें पहले दिए गए 2.9kWh बैटरी की जगह भारी बैटरी लगाई गई है, जिससे यह मॉडल अब 161 किलोमीटर तक की IDC रेंज देने में सक्षम है। यह Ather 450X के समान रेंज है।