भारत में AirPods की मैन्युफैक्चरिंग में चीन की अड़चन, रेयर अर्थ मेटल का एक्सपोर्ट रोका

हाल ही में Foxconn ने भारत में अपनी फैक्टरियों से चीन के इंजीनियर्स और टेक्निशियंस को हटा दिया था। इससे एपल के लिए आगामी iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी में भी मुश्किलें हो सकती हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 जुलाई 2025 16:54 IST
ख़ास बातें
  • AirPods की मैन्युफैक्चरिंग में इन मेटल्स का इस्तेमाल किया जाता है
  • Foxconn की तेलंगाना की फैक्टरी में एयरपॉड्स की मैन्युफैक्चरिंग होती है
  • हाल ही में फॉक्सकॉन ने अपनी फैक्चरियों से चीन के वर्कर्स को बाहर किया था

रेयर अर्थ मेटल्स का चीन एक बड़ा एक्सपोर्टर है

इस वर्ष की शुरुआत में Apple ने भारत में पहली बार AirPods की मैन्युफैक्चरिंग शुरू की थी। हालांकि, चीन के अप्रैल में रेयर अर्थ मेटल्स के एक्सपोर्ट पर पाबंदी लगाने से एपल को झटका लगा है। AirPods की मैन्युफैक्चरिंग में इन मेटल्स का इस्तेमाल किया जाता है। इससे एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn की तेलंगाना की फैक्टरी में सप्लाई में रुकावट हुई है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि फॉक्सकॉन की तेलंगाना की फैक्टरी में डायसप्रोसियम की कमी हो रही है। यह एक रेयर अर्थ मेटल है जो ईयरबड्स में इस्तमाल होने वाले हाई-परफॉर्मेंस मैग्नेट्स में एक महत्वपूर्ण कंपोनेंट है। इसके साथ ही नियोडायमियम का इस्तेमाल एयरपॉड्स में साउंड लाने वाले ऑडियो ड्राइवर्स बनाने में किया जाता है। इन दोनों रेयर अर्थ मेटल्स का चीन एक बड़ा एक्सपोर्टर है। चीन के इनके एक्सपोर्ट पर पाबंदी लगाने से भारत में एयरपॉड्स की मैन्युफैक्चरिंग की एपल की योजना को झटका लगा है। एक सूत्र ने कहा, "भारत में यह समस्या एपल और इंडस्ट्री के लिए जारी है।" 
Advertisement
स
ऐसी रिपोर्ट है कि फॉक्सकॉन ने डायसप्रोसियम की सप्लाई में रुकावट की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय, मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, डिपार्टमेंट ऑफ प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड और तेलंगाना सरकार को जानकारी दी है। हालांकि, इन रेयर अर्थ मेटल्स की सप्लाई में रुकावट के बावजूद फॉक्सकॉन की फैक्टरी में एयरपॉड्स की मैन्युफैक्चरिंग पूरी तरह नहीं रुकी है। एपल और फॉक्सकॉन को कुछ महीने पहले से इस स्थिति का अनुमान था और इसके निपटने के लिए इंतजाम किए गए थे। 

हाल ही में Foxconn ने भारत में अपनी फैक्टरियों से चीन के इंजीनियर्स और टेक्निशियंस को हटा दिया था। इससे एपल के लिए आगामी iPhone 17 की मैन्युफैक्चरिंग की तैयारी में भी मुश्किलें हो सकती हैं। फॉक्सकॉन की फैक्टरियों से निकाले गए चाइनीज स्टाफ की संख्या 300 से अधिक की है। फॉक्सकॉन के इस फैसले के पीछे अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड और टैरिफ को लेकर तनाव का कारण हो सकता है। फॉक्सकॉन ने तमिलनाडु के ओरागडम में एक नई फैक्टरी लगाई है। इससे एपल की भारत में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाने की योजना का संकेत मिला था ।इस वर्ष मार्च से मई के दौरान फॉक्सकॉन ने देश से लगभग 3.2 अरब डॉलर के आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.