Apple दिवाली सेल, iPhone 16 पर 10 हजार तक इंस्टेंट कैशबैक, आईपैड, मैक, एप्पल पर भी छूट

iPhone 15 या 15 Plus खरीदने वाले ग्राहकों को 4 अक्टूबर तक ऑर्डर के लिए Beats Solo Bud का फेस्टिव स्पेशल एडिशन मिलेगा।

Apple दिवाली सेल, iPhone 16 पर 10 हजार तक इंस्टेंट कैशबैक, आईपैड, मैक, एप्पल पर भी छूट

Photo Credit: Apple

Apple दिवाली सेल में डिस्काउंट मिल रहा है।

ख़ास बातें
  • Apple ने भारत में अपने दिवाली ऑफर की घोषणा की है।
  • आईफोन और अन्य एप्पल प्रोडक्ट पर 10 हजार रुपये इंस्टेंट कैशबैक मिल रहा है।
  • ग्राहक Apple स्टोर के जरिए प्रोडक्ट की पूरी रेंज ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Apple ने भारत में अपने दिवाली ऑफर की घोषणा की है। यह ऑफर ऑनलाइन के साथ-साथ BKC (मुंबई) और साकेत (दिल्ली) में Apple स्टोर्स पर भी उपलब्ध हैं। अगर आप नया आईफोन, एप्पल वॉच, मैकबुक, ईयरबड्स या अन्य एक्सेसरीज खरीदने  का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां हम आपको Apple के दिवाली ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


iPhone 15 and 15 Plus पर स्पेशल ऑफर


iPhone 15 या 15 Plus खरीदने वाले ग्राहकों को 4 अक्टूबर तक ऑर्डर के लिए Beats Solo Bud का फेस्टिव स्पेशल एडिशन मिलेगा। आकिब वानी द्वारा डिजाइन किए गए इस एडिशन में ट्रेडिशनल एलिमेंट और कलर रिफ्लेक्टिंग एबुडेंस, ब्यूटी और स्प्रिचुअलिटी दर्शाते हैं। यह ऑफर 4 अक्टूबर 2024 तक या स्टॉक खत्म होने तक वैध रहेगा।


कैशबैक और ईएमआई ऑप्शन


ग्राहक अमेरिकन एक्सप्रेस, एक्सिस बैंक या आईसीआईसीआई बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते समय 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक पा सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक इन प्रोडक्ट्स पर 12 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई प्लान का ऑप्शन चुन सकते हैं, जिनमें iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro, Pro Max, 16, 14, 14 Plus और SE शामिल हैं। वहीं लैपटॉप में Mac MBA M2, MBA M3, MBP, iMac, Mini और Mac Studio शामिल हैं। आईपैड में iPads 10th Gen, Mini, Air या Pro शामिल हैं। स्मार्टवॉच में Watch Ultra 2, Series 10 और SE 2 शामिल हैं। वहीं एक्सेसरीज में AirPods 4, AirPods Pro 2nd Gen, AirPods Max, HomePod और Beats शामिल हैं।


Apple ट्रेड इन से फायदा


ग्राहक सीधे Apple स्टोर के जरिए प्रोडक्ट की पूरी रेंज ऑनलाइन खरीद सकते हैं, जो फिजिकल स्टोर के समान ही प्रीमियम अनुभव प्रदान करता है। खरीदारी को ज्यादा किफायती बनाने के लिए फाइनेंस ऑप्शन और ट्रेड-इन प्रोग्राम उपलब्ध हैं। ग्राहक नए आईफोन के लिए इंस्टेंट क्रेडिट पाने के लिए पुराना या मौजूदा आईफोन एक्सचेंज कर सकते हैं। अपने डिवाइस के बारे में कुछ सवालों  का जवाब देकर अपने नए iPhone की कॉस्ट को कम करने के लिए ट्रेड-इन प्राइस पा सकते हैं। डिलीवरी के बाद ट्रेड-इन ग्राहक के डोर पर पूरा किया जा सकता है।

AppleCare+ हार्डवेयर रिपेयर और टेक्निकल सपोर्ट प्रदान करते हुए दो साल का कवरेज प्रदान करता है। प्रत्येक iPhone में एक साल की वारंटी और 90 दिनों का स्टैंडर्ड सपोर्ट शामिल है। AppleCare+ सर्विस फीस के तहत अनलिमिटेड एक्सिडेंटल डेमेंज इंसीडेंट की पेशकश करता है। ये फेस्टिव ऑफर 31 दिसंबर, 2024 तक जारी रहेंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »