Apple अक्टूबर में पेश करेगी M4 Mac, नया iPad Mini और iPad 11!

Apple कथित तौर पर इस साल अक्टूबर में नए Mac और iPads लॉन्च करने के लिए एक और इवेंट आयोजित करेगा।

Apple अक्टूबर में पेश करेगी M4 Mac, नया iPad Mini और iPad 11!

Photo Credit: Apple

MacBook Pro में 16 इंच की डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Apple इवेंट में iMac को M4 चिप के साथ अपडेट करने का भी प्लान है।
  • M4, M4 Pro और M4 Max चिप्स के साथ 14, 16 इंच MacBook Pro पेश होंगे।
  • Apple के आगामी इवेंट में iPad mini 7वीं जनरेशन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Apple कथित तौर पर इस साल अक्टूबर में नए Mac और iPads लॉन्च करने के लिए एक और इवेंट आयोजित करेगा। अगर ऐसा होता है कि यह बीते पांच सालों में चौथी बार होगा जब Apple ने अक्टूबर में कोई इवेंट आयोजित किया है। बीते साल Apple ने M3 सीरीज प्रोसेसर के साथ नए MacBook Pro और iMac मॉडल पेश करने के लिए 30 अक्टूबर को एक वर्चुअल इवेंट आयोजित किया था। आइए एप्पल के आगामी प्रोडक्ट्स के बारे में जानते हैं। 

आज अपने पावर ऑन न्यूजलेटर में ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन ने बताया कि Apple आने वाले हफ्तों में अपने अगले इवेंट में पहले M4 Mac और नए लोअर-एंड वाले iPads को पेश करने का प्लान बना रहा है। उम्मीद है कि MacBook Pro, iMac और Mac mini को इस साल चिप्स की M4 सीरीज के साथ अपडेट किया जाएगा, इसके बाद 2025 तक MacBook Air, Mac Studio और Mac Pro को अपडेट किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शुरुआती M4 चिप वाले Mac में से कुछ की पहले से ही शिपिंग हो रही है।


Apple के अगले इवेंट में इन प्रोडक्ट्स को किया जाएगा अपडेट:


MacBook Pro


गुरमन के अनुसार, Apple अपने अगले इवेंट में M4, M4 Pro और M4 Max चिप्स के साथ अपडेटेड 14 इंच और 16 इंच MacBook Pro मॉडल को पेश करने का प्लान बना रहा है। इस साल लैपटॉप के डिजाइन में कोई बदलाव आने की संभावना नहीं है, OLED डिस्प्ले और स्लिम डिजाइन जैसे बदलाव 2026 से पहले आने की उम्मीद नहीं है। Apple ने आखिरी बार 2021 में 14 इंच और 16 इंच MacBook Pro को रि-डिजाइन किया था। वहीं M3, M3 Pro और M3 Max चिप्स के साथ नए मॉडल बीते अक्टूबर में पेश किए गए थे।


iMac और Mac mini


गुरमन के अनुसार, Apple इवेंट में iMac को M4 चिप के साथ अपडेट करने का भी प्लान है। iMac में इस साल लाइटनिंग की जगह यूएसबी-सी स्विच मिलने की संभावना है। इवेंट में Mac mini को M4 और M4 Pro चिप्स के साथ अपडेट किया जाएगा। उन्होंने पहले कहा था कि डेस्कटॉप कंप्यूटर को लगभग एप्पल टीवी जितना छोटा बनाने के रि-डिजाइन किया जाएगा। नए Mac mini में यूएसबी-ए पोर्ट की कमी होगी।


iPad mini और iPad एंट्री लेवल मॉडल


इस इवेंट में iPad mini 7वीं जनरेशन आने की उम्मीद है। आगामी iPad mini में में फास्ट चिप, अपग्रेड फ्रंट और रियर कैमरा, पोर्ट्रेट ओरिएंटेशन में जेली स्क्रॉलिंग स्क्रीन टियर सॉल्युशन, Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 5.3 सपोर्ट और नए कलर ऑप्शन शामिल हैं। गुरमन ने कहा कि इवेंट में नए लोअर एंड के आईपैड को पेश किया जाएगा, ऐसे में एक iPad 11 भी हो सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple Macs, Apple iPads, MacBook Pro, iMac, Mac mini, iPad mini, iPad
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »