2025 में लॉन्‍च हो सकती है ऐपल कार, ना स्‍टीयरिंग होगा, ना पैडल

दावा किया गया है कि ऐपल की आने वाली कार एक इलेक्ट्रिक वीकल होगी, जो पूरी तरह से ऑटोनॉमस सेल्‍फ-ड्राइविंग फीचर से लैस होगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 नवंबर 2021 12:46 IST
ख़ास बातें
  • कार में पैडल और स्‍टीयरिंग ना हो, लेकिन इमरजेंसी ऑप्‍शन रहेगा
  • एक दावा यह भी है कि इस कार को लोगों को नहीं बेचा जाएगा
  • कहा जा रहा है कि कंपनी उबर की तरह अपनी फ्लीट चला सकती है

इससे पहले यह दावा किया गया था कि कंपनी ऐपल कार को लेकर दो अलग-अलग डिवेलपमेंट्स के बीच फंस गई थी।

जब से टेक इंडस्‍ट्री में यह खबर आई है कि ऐपल भी सेल्‍फ ड्राइविंग इलेक्ट्रिक कार पर काम कर रही है, हर कोई इसके बारे में ज्‍यादा से ज्‍यादा जानकारी चाहता है। एक बार फ‍िर Apple के इस मोस्‍ट-अवेटेड इनोवेशन पर चर्चा हो रही है। ऐपल की इस कार को लेकर कोई ऑफ‍िश‍ियल अनाउंसमेंट तो नहीं हुआ है, लेकिन इस कार के रोडमैप को लेकर जानकारी आई है। एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐपल की यह कार साल 2025 तक हकीकत बन सकती है।

ब्लूमबर्ग की इस नई रिपोर्ट में सोर्सेज के हवाले से दावा किया गया है कि ऐपल की आने वाली कार एक इलेक्ट्रिक वीकल होगी, जो पूरी तरह से ऑटोनॉमस सेल्‍फ-ड्राइविंग फीचर से लैस होगी। साल 2025 में यह डेब्‍यू करेगी। 
रिपोर्ट में बताया गया है कि क्यूपर्टिनो स्थित टेक दिग्गज के ऐपल कार प्रोजेक्‍ट को केविन लिंच हेड कर रहे हैं और इसका नाम- प्रोजेक्ट टाइटन कहा जाता है। दावा है कि इस कार में ना तो पैडल होंगे और ना ही स्‍टीयरिंग। इस तरह से यह पूरी तरह ऑटोमेटेड सेल्फ-ड्राइविंग कार होगी।
 
इससे पहले यह दावा किया गया था कि कंपनी ऐपल कार को लेकर दो अलग-अलग डिवेलपमेंट्स के बीच फंस गई थी। ये डिवेलपमेंट थे- ड्राइवर-असिस्‍टेंट फीचर्स के साथ एक ट्रेडिशनल ईवी या एक ऐसी ईवी जो हकीकत में ऑटोनॉमस ड्राइविंग कर सके। अब ऐसा लगता है कि कंपनी ने दूसरे ऑप्‍शन को चुना है।
Advertisement

हालांकि ऐसी संभावना है कि Apple इस कार में किसी प्रकार का इमरजेंसी टेकओवर मोड जोड़ सकती है, जिस पर चर्चा की जा रही है। कहा यह भी जाता है कि इस कार में ओपन-कॉन्सेप्ट सि‍टिंग और एक बड़ा iPad जैसा इंफोटेनमेंट सिस्टम होगा।

कंपनी ने अभी भी इस प्रोजेक्ट के लिए बिजनेस मॉडल लॉक नहीं किया है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में इशारा दिया गया है कि Apple लोगों को कार बेचने के बजाए Uber या Lyft जैसा सेल्फ-ड्राइविंग कारों की अपनी फ्लीट चलाने पर सोच रही है। हालांकि इस बात की ही अधिक संभावना है कि Apple अपनी कार लोगों को बेचेगी।
Advertisement

खबरें यह भी हैं कि Apple इस कार के लिए एक कोई चार्जिंग सिस्टम डिवेलप करने करने के बारे में नहीं सोच रही, क्योंकि कंपनी इसे ‘कंबाइंड चार्जिंग सिस्टम' या CCS मानक के हिसाब से बना सकती है, ताकि कार को पब्लिक फास्ट-चार्जिंग स्टेशनों पर चार्ज करना मुमकिन हो सके।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple car, Apple Car Project, Launch, 2025, Apple, Project Titan

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.