• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • अमेज़न पर टैबलेट, लैपटॉप समेत दूसरे इलेक्ट्रॉलनिक सामान पर नहीं मिलेगा रिफंड

अमेज़न पर टैबलेट, लैपटॉप समेत दूसरे इलेक्ट्रॉलनिक सामान पर नहीं मिलेगा रिफंड

अमेज़न पर टैबलेट, लैपटॉप समेत दूसरे इलेक्ट्रॉलनिक सामान पर नहीं मिलेगा रिफंड
विज्ञापन
क्या आपने हाल ही में ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेज़न से टैबलेट, लैपटॉप, डेस्कटॉप पीसी, मॉनीटर, कैमरा या कैमरा लेंस खरीदा है? अगर आपने अमेज़न पर ये प्रोडक्ट 11 मई के बाद खरीदे हैं तो सामान वापस करने पर रिफंड नहीं मिल पाएगा।  अमेज़न ने हाल ही में इन प्रोडक्ट पर अपनी रिटर्न पॉलिसी में बदलाव किया है। अगर आप भी अमेज़न से कुछ खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आपके द्वारा खरीदे गए प्रोडक्ट पर रिफंड नहीं मिलेगा, यह सिर्फ बदला जाएगा।

अमेज़न की वेबसाइट पर लिखित बयान में कहा गया है, ''सभी टैबलेट, लैपटॉप, डेस्कटॉप, मॉनीटर, कैमरा और कैमरा लेंस, जिन्हें अमेज़न से 11 मई या उसके बाद खरीदा गया है वो सिर्फ रीप्लेसमेंट (बदले जाएंगे) पॉलिसी में आएंगे और इन पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा। अगर आपको कोई खराब या क्षतिग्रस्त प्रोडक्ट मिलता है तो आपको मुफ्त रीप्लेसमेंट की सुविधा मिलेगी।''

दूसरी कैटेगरी के प्रोडक्ट पर सामान वापस करने पर रिफंड मिलता रहेगा। अगर आपको सामान की जरूरत भी नहीं है तो भी रिफंड मिल जाएगा। उदाहरण के लिए, अगर आप एक साथ कई प्रोडक्ट खरीदते हैं और उनमें से सिर्फ एक ही रखना चाहते हैं तो बाकी वापस कर रिफंड पा सकते हैं। लेकिन, कुछ निश्चित इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट जैसे मोबाइल फोन, टैबलेट, लैपटॉप, डेस्कटॉप, मॉनीटर, कैमरा और कैमरा लेंस को खराब या क्षतिग्रस्त होने पर सिर्फ 10 दिन के अंदर वापस कर सकते हैं और इसके बाद आप प्रोडक्ट वापस नहीं कर सकते। इसके साथ ही आपको इन प्रोडक्ट पर सिर्फ रीप्लेसमेंट ही मिलेगा। फर्नीचर पर भी यही पॉलिसी लागू होती है।

अमेज़न ने यही रिटर्न पॉलिसी फरवरी में सिर्फ मोबाइल फोन के लिए लागू की थी।

हमने भारत की दूसरी ई-कॉमर्स साइट की रिटर्न पॉलिसी के बारे में भी पता किया और देखा कि मोबाइल फोन, लैपटॉप और डेस्कटॉप जैसे इलेक्ट्रॉनिक पर उनकी रिटर्न पॉलिसी क्या कहती है। स्नैपडील के रिटर्न पेज पर हमने देखा स्नैपडील पर आप किसी सामान को पसंद नहीं आने पर नहीं लौटा सकते। हालांकि, क्षतिग्रस्त और खराब मोबाइल फोन को 7 दिन के अंदर लौटाया जाना संभव है।

स्नैपडील पर आपको ब्रांड के सर्विस सेंटर के उस डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी जिस पर उस प्रोडक्ट के खराब होने की बात कही गई हो। इसके साथ ही वापसी के समय ओरिजिनल पैकेजिंग व एक्सेसरी का होना भी जरूरी है।

बात करें फ्लिपकार्ट की तो, इसके हेल्प पेज पर लिखा है कि अगर विक्रेता रीप्लेसमेंट नहीं करता है तो रिफंड मिलेगा। जिसका मतलब है कि यह भी अमेज़न की रिटर्न पॉलिसी की तरह ही है। इसके अलावा, फ्लिपकार्ट के हेल्प पेज पर लिखा है कि जो खराब/क्षतिग्रस्त प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरर वारंटी में आता है उस कंपनी वापस नहीं लेती।

जिसके तहत यूज़र कोई भी सामान नहीं पसंद आने पर 10 दिन के अंदर लौटाकर उसकी कीमत पा सकते हैं। फैशन और बुक कैटेगरी के प्रोडक्ट को भी डिलिवरी के 30 दिन के अंदर लौटाना संभव है।

ज्ञात हो कि अमेज़न इंडिया और अन्य ई-कॉमर्स साइट को गैजेट्स 360 के ई-शॉप के प्रतियोगियों के तौर पर देखा जाता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Cameras, Flipkart, Laptops, Mobiles, Refunds, Returns, Snapdeal, Tablets
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. Amazon Great Indian Festival 2026 Sale Date: इस दिन से शुरू हो रही है साल की सबसे बड़ी अमेजन सेल
  5. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  11. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  12. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »