Luminous PIXEL (PIXEL Q1200) अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इनवर्टर भारत में लॉन्च कर दिया गया है।
Photo Credit: Luminous
Luminous PIXEL (PIXEL Q1200) का पावर आउटपुट 756W है।
Luminous ने भारतीय बाजार में एक नया अल्ट्रा कॉम्पैक्ट इनवर्टर Luminous PIXEL (PIXEL Q1200) लॉन्च कर दिया है जो कि लिथियम आयन और लीड एसिड बैटरी का सपोर्ट करता है। PIXEL इनवर्टर साइज के मामले में किसी सामान्य इनवर्टर से 40% तक छोटा है और यह दो प्रकार की बैटरी टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करता है। ल्यूमिनस पिक्सल सीरीज में मॉडिफाइड स्क्वाअर वेव टेक्नोलॉजी और हीटसिंक फ्री एडवांस्ड आर्किटेक्चर उपयोग किया गया है। इससे कॉम्पैक्ट डिजाइन में हाई पावर डेंसिटी और बेहतरीन परफॉरमेंस मिल पाती है। हीटसिंक फ्री डिजाइन डिवाइस को आसानी से चलाने में मदद करता है, इसके साथ कूल रखता है और लंबे समय तक परफॉरमेंस को भी सुनिश्चित करता है। आइए डिटेल से Luminous PIXEL इनवर्टर के बारे में जानते हैं।
Luminous PIXEL इनवर्टर की इंट्रोडक्ट्री कीमत ₹9,000 है, लेकिन एमआरपी ₹9,999 है। यह इनवर्टर बिक्री के लिए कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। कंपनी इसके साथ 3 साल की वारंटी भी प्रदान करती है।
Luminous PIXEL (PIXEL Q1200) का पावर आउटपुट 756W है और 900 VA रेटिंग दी गई है। स्क्वाअर वेव टेक्नोलॉजी वाले इस इनवर्टर में लिथियम आयन और लीड एसिड बैटरी की कंपैटिबिलिटी है। यह 1 बैटरी का सपोर्ट करता है। बैटरी वॉल्टेज की बात करें तो लीड एसिड में 12V और लिथियम आयन में 12.8V मिलती है।
यह 20% फास्ट चार्जिंग के साथ LVFC चार्जिंग टेक्नोलॉजी, SR एफिशिएंसी टेक्नोलॉजी, ABCC बैटरी लाइफ टेक्नोलॉजी से लैस है। इस इनवर्टर में हीटसिंक फ्री आर्किटेक्चर दिया गया है। इस घर में आसानी से फिट किया जा सकता है, क्योंकि साइज काफी कॉम्पैक्ट है। इसकी लंबाई 250 मिमी, चौड़ाई 155 मिमी, मोटाई 150 मिमी और वजन 9 किलो है। यह डीप टील, मैट ब्लू, रॉयल मरून और सब्टल बेज कलर में आता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग