Work From Home को एमेजॉन ने किया बाय-बाय, कर्मचारियों को 5 दिन ऑफ‍िस आना होगा

एमेजॉन ने अपने कॉरपोरेट कर्मचारियों को ऑफ‍िस लौटने के लिए कहा है।

Work From Home को एमेजॉन ने किया बाय-बाय, कर्मचारियों को 5 दिन ऑफ‍िस आना होगा

एमेजॉन का कहना है कि उसकी अपडेटेड पॉलिस कोविड महामारी से पहले वाली ही होगी।

ख़ास बातें
  • वर्क फ्रॉम होम को लेकर एमेजॉन का ऐलान
  • कर्मचारियों को 5 दिन अब ऑफ‍िस आना होगा
  • 2 जनवरी से लागू हो जाएगी नई पॉलिसी
विज्ञापन
Amazon Work From Home : कोविड-19 की वजह से दुनियाभर में कंपनियों ने कर्मचारियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की सुविधा को लागू किया था। लेकिन अब वर्क फ्रॉम होम का चलन खत्‍म होने लगा है। कई बड़ी कंपनियां अपने एम्‍प्‍लॉइज को रोजाना या फ‍िर कभी-कभार दफ्तर बुला रही हैं। एमेजॉन (Amazon) ने भी अपने कॉरपोरेट कर्मचारियों को ऑफ‍िस लौटने के लिए कहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, CEO एंडी जेसी ने 16 सितंबर को एक मेमो में लिखा कि वह अपने कॉरपोरेट कर्मचारियों को जनवरी से हफ्ते में पांच दिन ऑफ‍िस बुलाएंगे। उन्‍होंने उम्‍मीद जताई कि कर्मचारी 2 जनवरी 2025 से नई पॉलिसी का पालन करेंगे।

वॉशिंगटन पोस्‍ट की रिपोर्ट के अनुसार, फ‍िलहाल एमेजॉन कर्मचारी 3 दिन दफ्तर आ रहे हैं। एंडी जेसी ने कर्मचारियों को लिखे नोट में कहा कि जब हम पिछले 5 साल पर नजर डालते हैं, तो हम मानते हैं कि ऑफ‍िस में साथ रहने के काफी फायदे हैं। इस दौरान हम आपस में सहयोग करते हैं। विचार करते हैं। एक्‍सपेरिमेंट करना सरल हो जाता है और एक-दूसरे से सिखना और स‍िखाना ज्‍यादा सहज होता है। 

जेसी ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान परिस्थि‍तियां और थीं। उम्मीद है कि लोग ऑफ‍िस में मौजूद रहेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, एमेजॉन ने भी बाकी कंपनियों को फॉलो किया है। अमेरिका में ज्‍यादातर कंपनियां वर्क फ्रॉम होम को कम कर रही हैं और कर्मचारियों को ऑफ‍िस बुलाने के लिए सख्‍त नियमों को लागू किया जा रहा है।  SAP, AT&T और Dell जैसी कंपनियों ने भी वर्क फ्रॉम होम को वापस लिया है। 

हालांकि कई कर्मचारी अब दफ्तर नहीं लौटना चाहते वो नई पॉलिसीज के खिलाफ हैं और इस्‍तीफा देकर विरोध जता रहे हैं। कोविड-19 के दौरान सबसे पहले टेक कंपनियों ने ही वर्क फ्रॉम होम को लागू किया था। लेकिन अब हालात बदल गए हैं। कुछ कंपनियों ने हफ्ते में तीन दिन तो कुछ ने 5 दिनों का ऑफ‍िस वर्क लागू किया है। जूम (Zoom) जिसका कोविड के दौरान खूब इस्‍तेमाल किया गया, वह भी अपने कर्मचारियों को कभी-कभार वापस बुला रही है। डिज्‍नी, गोल्डमैन सैक्स और बैंक ऑफ अमेरिका ने रिमोट वर्क का कल्‍चर खत्‍म किया है। 

एमेजॉन का कहना है कि उसकी अपडेटेड पॉलिस कोविड महामारी से पहले वाली ही होगी। कर्मचारी आपात स्थितियों में घर से काम कर पाएंगे, लेकिन बिना किसी वैलिड वजह के हफ्ते में दो दिन का वर्क फ्रॉम होम नहीं मिलेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »